वैदिक ज्योतिष में धन, ऐश्वर्य, सुख, संपत्ति, प्रेम, भोग विलास आदि के स्वामी और दाता ग्रह शुक्र ने आज अप्रैल 2025 माह की पहली तारीख को नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदल ली है। इसके साथ उन्होंने यह भी आगाज कर दिया है, ग्रहों के गोचर के लिहाज से यह महीना कैसा रहेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, मंगलवार 1 अप्रैल, 2025 की सुबह में 4 बजकर 25 मिनट पर शुभ ग्रह शुक्र उत्तराभाद्रपद से निकलकर पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश कर चुके हैं।
शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का राशियों पर असर
शुक्र के इस नक्षत्र गोचर का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह गोचर बेहद फलदायी है। इन 3 राशियों के जातकों का सितारा बुलंदियों को छू सकता है, हर कार्य में सफलता मिलने के योग बने हैं। इनकम में बरकत होगी और धन-धान्य से घर भरा रहेगा। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?
ये भी पढ़ें: Vidura Niti: विदुर नीति की इन 3 सलाह को अपनाने से सफलता तय, बढ़ता है बैंक बैलेंस!
वृषभ राशि
शुक्र वृषभ राशि के स्वामी ग्रह हैं। शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने के योग दर्शा रहा है। यह नक्षत्र गोचर आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूत कर सकता है। घर में सुख-शांति का माहौल बनेगा और परिवार के साथ संबंधों में भी सुधार होगा। इस दौरान व्यापार और करियर में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही, पुराने निवेशों से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। कारोबारी यात्रा का फल भी अच्छा मिलेगा। किसी मित्र की सहायता से रुके काम में प्रगति होगी।
कर्क राशि
शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का कर्क राशि पर भी सकारात्मक असर होने के योग बन रहे हैं। यह समय कर्क राशि के जातकों के लिए प्रेम, विवाह और रिश्तों के मामलों में बहुत ही शुभ है। इस समय वे अपने रिश्तों में सामंजस्य और प्रेम का अनुभव करेंगे। वित्तीय पक्ष भी मजबूत होगा और आपकी आमदनी में वृद्धि होने के प्रबल संकेत हैं। इसके साथ ही घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा और परिवार के सभी सदस्य खुशहाल होंगे। शिक्षा से जुड़े लोगों की इनकम भी बढ़ने के आसार हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। शुक्र तुला राशि के स्वामी ग्रह हैं। शुक्र गृह के इस नक्षत्र परिवर्तन से इस राशि के जातकों को व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में सफलता मिलने की संभावना है। इस समय उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है, जिससे आपके लाइफस्टाइल में बदलाव आएगा। सिंगल जातकों के विवाह के योग भी बन सकते हैं। परिवार में खुशहाली रहेगी।
ये भी पढ़ें: नवरात्रि के दौरान इन 5 सपनों का दिखना है ‘गुड लक’ संकेत, मिलती है बड़ी सक्सेस और धन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines