Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें 6 नवंबर 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 6 नवंबर 2026 शुक्रवार को धनतेसर का पर्व है. आज धनतेरस पर ग्रहों के संयोग से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें आज का राशिफल.

6TH RASHIFAL .jpg

आज दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का चौमुखा दीपक जलाना अति शुभकारी माना जाता है. (Photo Credit - News24)

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: आज 6 नवंबर 2026 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. द्वादशी तिथि का समापन सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ होगी. ऐसे में आज धन त्रयोदशी है. बता दें कि, आज हस्त और चित्रा नक्षत्र रहने वाला है. विष्कम्भ और प्रीति योग रहेगा. तैतिल, गर और वणिज करण का निर्माण हो रहा है. आज ग्रहों के प्रभाव से सभी राशियों क लिए दिन कैसा रहेगा. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 6 नवंबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

आज आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है. कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी. जल्दबाजी से हानि संभव है. विवाद न करें, परिवारिक क्लेश हो सकता है.

वृषभ राशि

विज्ञापन

पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी. पुराना धन मिल सकता है. रुके कार्य पूर्ण होंगे. संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी. अनाज तिलहन व्यवसायियों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा.

मिथुन राशि

विज्ञापन

अपनी गलतियों को नजर अंदाज न करें. व्यवसायिक नई योजना बनेगी. कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा. घर के बाहर पूछ-परख बढ़ेगी. जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें. अपने आप को संभालें संगति बदलें.

कर्क राशि

विज्ञापन

कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे. शत्रु सक्रिय रहेंगे. आज थकान रह सकती है. धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी. चिंता तथा तनाव रहेंगे. आपकी कार्यसिद्धि होगी.

सिंह राशि

विज्ञापन

जल्दबाजी में हानि से बचें. परिवार में चिंता तथा तनाव रहेंगे. कार्यस्थल पर विवाद से बचें. वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें. नए दोस्त बनेंगे.

कन्या राशि

विज्ञापन

आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे. माता से अकारण वाक् युद्ध होगा. यात्रा सफल रहेगी. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. राजकीय बाधा दूर होगी. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.

विज्ञापन

तुला राशि

आपकी कार्य क्षमता में वृध्दि होगी. भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव रहेंगे. संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. धनलाभ संभव है, संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

किसी की सुनी सुनाई बातों पर ध्यान न दें. दोस्तों के साथ मन-मुटाव होगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा. रुके कार्यों में गति आएगी.

विज्ञापन

धनु राशि

आज के निवेश से लाभ होगा. वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं. दुखद समाचार मिल सकता है. कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे.

विज्ञापन

मकर राशि

कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है. कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी. विवाह के लिए किये प्रयास सफल होंगे. प्रतिष्ठा वृद्धि होगी.

विज्ञापन

कुंभ राशि

परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा. आत्मसम्मान बढ़ेगा. शत्रु परास्त होंगे, आप के अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे. विवाद से बचें, बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी.

विज्ञापन

मीन राशि

अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जित लेंगे. जीवनसाथी की चिंता रहेगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें. संतान का ध्यान रखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ