कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कहां-कहां दर्द होता है? जानिए High Cholesterol के क्या लक्षण होते हैं, इन्हें कैसे पहचानें
High Cholesterol Symptoms: सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन, यूएस के अनुसार हाई कोलेस्ट्रॉल क्या है, इसके क्या लक्षण हैं और किन लोगों में इसका खतरा ज्यादा है, जानिए यहां.

Bad Cholesterol Symptoms: ब्लड कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा पदार्थ है जो लिवर में बनता है. शरीर को सही तरह से काम करने के लिए कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है. लेकिन, कॉलेस्ट्रोल जरूरत से ज्यादा बढ़ने पर मुसीबत का सबब बन जाता है. ब्लड कॉलेस्ट्रोल अगर जरूरत से ज्यादा हो तो आर्टरीज में जम सकता है जिसे प्लाक कहते हैं. जैसे-जैसे प्लाक जमता है आर्टरीज के अंदर का हिस्सा पतला होने लगता है और दूसरे अंगों तक खून का बहाव कम होना शुरू हो जाता है. ऐसे में गंदे कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) लेवल्स को समय रहते पहचानना और लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी है. सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन, यूएस के अनुसार हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा किन्हें ज्यादा होता है और इसके क्या लक्षण होते हैं, जानिए यहां.
हाई कोलेस्ट्रॉल में कहां दर्द होता है
2 / 6हाई कोलेस्ट्रॉल में आर्टरीज में प्लाक जमने लगता है जिससे खून का बहाव कम होने लगता है. इससे सीने में दर्द हो सकता है. यह स्थिति हार्ट अटैक का कारण भी बन सकती है. (Image Credits - Pexels)
हाई कोलेस्ट्रॉल के क्या लक्षण हैं
3 / 6हाई कोलेस्ट्रॉल के सीधे लक्षण नजर नहीं आते हैं. लेकिन, सीने में दर्द, मोटापा और आंखों के ऊपर पीले निशान पड़ना हाई कॉलेस्ट्रोल के संभावित लक्षण हो सकते हैं. (Image Credits - Pexels)
हाई कोलेस्ट्रॉल के रिस्क फैक्टर्स
4 / 6कुछ हेल्थ कंडीशंस जैसे टाइप 2 डायबिटीज और मोटापा हाई कोलेस्ट्रॉल का रिस्क बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा, खानपान में सैचुरेटेड और ट्रांस फैट का ज्यादा सेवन करना और ज्यादा एक्टिव ना होना गंदे कोलेस्ट्रॉल के रिस्क फैक्टर्स में शामिल है. (Image Credits - Pexels)
हाई कोलेस्ट्रॉल कैसे कम होगा
5 / 6हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इसके रिस्क फैक्टर्स को कम करना जरूरी है. इसके अलावा, एक्टिव होना और कॉलेस्ट्रोल बढ़ाने वाले फूड्स से परहेज करना जरूरी है. (Image Credits - Pexels)
कोलेस्ट्रॉल ज्यादा है यह कैसे पता चलता है
6 / 6हाई कोलेस्ट्रॉल को जांचने के लिए डॉक्टर से कॉलेस्ट्रोल चेक करवाना जरूरी है. डॉक्टर यह भी बताएंगे कि कॉलेस्ट्रोल की स्क्रीनिंग कब-कब करवानी चाहिए. (Image Credits - Pexels) यह भी पढ़ें - पीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव या बिल्कुल भी नहीं इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण, महिलाएं जांच में ना करें देरी