---विज्ञापन---

Religion angle-right

नवरात्रि के दौरान इन 5 सपनों का दिखना है ‘गुड लक’ संकेत, मिलती है बड़ी सक्सेस और धन

नवरात्रि का समय आध्यात्मिक उन्नति के साथ-साथ शुभ संकेतों से भी जुड़ा हुआ है। देवी मां की कृपा से बहुत से लोगों को इस दौरान कुछ खास सपने भी दिखते हैं। यदि आपको भी यहां बताए गए 5 सपने आते हैं, तो आपका नसीब बदलने वाला है। आइए जानते हैं, ये सपने क्या हैं?

---विज्ञापन---

चैत्र नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा बहुत श्रद्धा भाव से की जाती है। नवरात्रि का समय आध्यात्मिक उन्नति के लिए शुभ होता है। अनेक साधक और भक्त यह बताते हैं कि नवरात्रि की पूजा और व्रत के दौरान उनका कनेक्शन देवी मां से जुड़ जाता है। उन्हें तरह-तरह का दैवी आभास होता है और वे इस दौरान कुछ खास सपने भी देखते हैं। लोगों की ऐसी अनुभूति यह बताती है, ऐसे सपने जीवन में सकारात्मक बदलाव और सफलता का संकेत देते हैं। आइए जानते हैं कि नवरात्रि में कौन-से सपने दिखने से जीवन में खुशहाली, सफलता और समृद्धि का आगमन होता है?

शेर पर सवार मां दुर्गा

नवरात्रि के दौरान यदि आपको सपने में मां दुर्गा को शेर की सवारी करते हुए देखें, तो यह एक बहुत शुभ संकेत है। शेर की सवारी करने का अर्थ है शक्ति, साहस और शत्रुओं पर विजय प्राप्त करना। इस सपने का मतलब है कि आपके जीवन में आने वाली समस्याएं समाप्त होंगी और आपको किसी भी कठिनाई को पार करने की शक्ति मिलेगी। यह सपना विशेष रूप से आत्मविश्वास और सफलता की ओर इशारा करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: इंसान का समय कितना भी बुरा क्यों न हो, भूल से भी नहीं बेचनी चाहिए ये 5 चीजें

सुहाग का सामान

नवरात्रि के दिनों में यदि आपको सपने में सुहाग का सामान जैसे चूड़ी, बिंदी, सिंदूर या लाल रंग की चुनरी दिखे, तो यह संकेत है कि आपके वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आएगी। इस सपने का अर्थ है कि आपके जीवन की कोई पुरानी समस्याएं या रिश्तों में कोई तनाव समाप्त होगा और आपको प्रेम और खुशियों का अनुभव होगा। यह सपना आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का संकेत देता है।

---विज्ञापन---

हाथी का दिखना

हाथी का दिखना या देवी दुर्गा का हाथी पर सवार होना भी शुभ माना जाता है। हाथी समृद्धि, धैर्य और सम्मान का प्रतीक है। यदि आप सपने में हाथी को देखते हैं, तो यह संकेत है कि आपके जीवन में किसी बड़ी सफलता का मार्ग खुलने वाला है। यह सपना विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो लंबे समय से किसी बड़े कार्य में सफलता की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

दूध और दूध से बनी चीजें

यदि नवरात्रि के दौरान आपको सपने में दूध या दूध से बनी चीजें दिखाई दें, तो यह भी एक शुभ संकेत है। दूध को शुद्धता और पोषण का प्रतीक माना जाता है। यह सपना यह बताता है कि आपके जीवन में किसी कार्य में सफलता मिलेगी और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही, यह संकेत देता है कि आपके प्रयासों का फल अब मिलना शुरू होगा।

---विज्ञापन---

मां दुर्गा की प्रतिमा

नवरात्रि के दौरान यदि आपको सपने में मां दुर्गा की प्रतिमा दिखाई दे, तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। यह सपना इस बात का संकेत है कि देवी दुर्गा की कृपा आप पर बनी हुई है। इस प्रकार के सपने जीवन में आ रही चुनौतियों को पार करने और आपके कार्यों में सफलता पाने का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

आपको बता दें, नवरात्रि का समय आध्यात्मिक उन्नति के साथ-साथ विशेष रूप से शुभ संकेतों से भी जुड़ा हुआ है। यदि आप इन सपनों में से कोई भी सपना देखते हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि देवी दुर्गा की कृपा आप पर बनी हुई है और आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाला है। ऐसे सपने न केवल मानसिक शांति और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, बल्कि यह भी दर्शाते हैं कि आपकी मेहनत और समर्पण का फल अब मिलने वाला है। इसलिए, नवरात्रि के दौरान अपने सपनों पर ध्यान दें और विश्वास रखें कि मां दुर्गा आपके साथ हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:  Vidura Niti: महात्मा विदुर की इन 3 सलाह को अपनाने से सफलता तय, बढ़ता है बैंक बैलेंस!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 31, 2025 10:56 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola