हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Surya Gochar Rashifal: बुध के नक्षत्र में सूर्य गोचर इन 4 राशियों के लिए लकी, बढ़ेगा बुद्धि और बल, तरक्की से खिंचा आएगा धन

Surya Gochar Rashifal: 3 अगस्त को सूर्य अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे बुद्धि, आत्मबल, करियर और धन से जुड़े नए अवसर बनने के अवसर सामने आएंगे. यह गोचर 4 राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Surya Gochar Rashifal: नक्षत्र मंडल में अश्लेषा नौवें नक्षत्र हैं, जिसके स्वामी बुध ग्रह हैं. जब सूर्य अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो जातकों की बुद्धि और आत्मविश्वास का प्रभाव एक साथ मजबूत हो जाती है. ज्योतिष शास्त्र में, सूर्य आत्मबल, नेतृत्व, मान-सम्मान और अधिकार के कारक हैं. बुध के इस नक्षत्र में सूर्य गोचर से व्यक्ति मात्र के निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है और सही समय पर सही अवसर पहचानने में मदद मिलती है. करियर और कारोबार में प्रगति के नए रास्ते खुलने के योग बनते हैं. प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलने और प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना भी रहती है. इसी कारण इस गोचर को कई जातकों के लिए उन्नति, धन लाभ और नई सफलताओं का शुभ संकेत माना गया है.

द्रिक पंचांग के अनुसार, 3 अगस्त, 2026 को ग्रहों के स्वामी सूर्य अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इस सूर्य गोचर से जातकों के लिए करियर में नई जिम्मेदारियां, प्रमोशन या पहचान मिलने के योग बन सकते हैं. व्यापार में नई डील, नए क्लाइंट और विस्तार के अवसर मिल भी सकते हैं. यूं तो इस सूर्य के इस नक्षत्र गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर होगा, लेकिन 4 राशियों के जातकों के लिए यह सूर्य गोचर बेहद शुभ साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनकी तरक्की हो सकती है और धन खिंचा आएगा?

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में महिला को सफेद कपड़े में देखना किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

विज्ञापन

सूर्य नक्षत्र गोचर सिंह राशिफल

अश्लेषा नक्षत्र में सूर्य का गोचर राशि सिंह के जातकों के लिए सबसे ज्यादा असरदार साबित हो सकता है. आत्मविश्वास पहले से ज्यादा मजबूत रहेगा. करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. सीनियर आपके काम से प्रभावित होंगे. प्रमोशन या नई भूमिका की चर्चा शुरू हो सकती है. बिजनेस में बड़ी डील फाइनल होने के संकेत हैं. पुराने क्लाइंट दोबारा जुड़ सकते हैं. इनकम बढ़ाने का नया रास्ता मिल सकता है. परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा. लव रिलेशन में भरोसा और समझ बढ़ेगी. स्टूडेंट्स का फोकस शानदार रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा में मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है. हेल्थ सामान्य रहेगी. नियमित दिनचर्या आपको और फिट बनाएगी. जल्दबाजी से बचें. यही समय आपकी पहचान मजबूत कर सकता है.

सूर्य नक्षत्र गोचर कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध के नक्षत्र में सूर्य का गोचर उनकी बुद्धि और डिसीजन मेकिंग को मजबूत करेगा. लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. ऑफिस में आपकी प्लानिंग की तारीफ होगी. नई जॉब का ऑफर मिलने के संकेत हैं. बिजनेस में स्मार्ट स्ट्रैटेजी बड़ा फायदा दिला सकती है. डिजिटल, आईटी, एजुकेशन और कम्युनिकेशन फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय शानदार रहेगा. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे मजबूती आएगी. निवेश से पहले सही सलाह जरूर लें. परिवार में तालमेल बेहतर रहेगा. लव रिलेशन में खुलकर बातचीत होगी. गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. स्टूडेंट्स नई स्किल सीखने में आगे रहेंगे. छोटी यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है. आत्मविश्वास बनाए रखें. यही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Past Life Connection: इस जन्म का सच्चा प्यार कहीं पिछले जन्म का बंधन तो नहीं? कुंडली से जानें सोलमेट का कनेक्शन

सूर्य नक्षत्र गोचर वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों को यह सूर्य गोचर करियर में नई दिशा दे सकता है. आपकी मेहनत अब लोगों की नजर में आएगी. किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में नए कॉन्टैक्ट भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होंगे. रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं. इनकम फ्लो बेहतर हो सकता है. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह बड़ा लाभ दिला सकती है. परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी मिलेगी. घर का माहौल सकारात्मक रहेगा. लव रिलेशन पहले से ज्यादा मैच्योर होंगे. पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा. स्टूडेंट्स को रिसर्च और एनालिटिकल विषयों में बेहतर सफलता मिल सकती है. हेल्थ में सुधार महसूस होगा. मेडिटेशन और योग से मानसिक शांति मिलेगी. धैर्य और अनुशासन आपके पक्ष में काम करेंगे.

विज्ञापन

सूर्य नक्षत्र गोचर मकर राशिफल

मकर राशि के जातकों को अश्लेषा नक्षत्र में सूर्य का गोचर उनकी मेहनत का बेहतर फल दिला सकता है. करियर में स्थिरता बढ़ेगी. नई जिम्मेदारियां आत्मविश्वास के साथ पूरी करेंगे. सरकारी या प्रशासनिक कामों में राहत मिलने के योग हैं. बिजनेस विस्तार की योजना आगे बढ़ सकती है. किसी नए पार्टनर या क्लाइंट से जुड़ने का मौका मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. बचत बढ़ाने में सफलता मिलेगी. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. किसी बड़े सदस्य का मार्गदर्शन लाभ देगा. लव रिलेशन में ईमानदारी रिश्ते को और मजबूत करेगी. स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. हेल्थ संतुलित रहेगी. सही प्लानिंग आपको उम्मीद से बेहतर सफलता दिला सकती है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: ऐसी पत्नी चमकाती है परिवार की किस्मत, आचार्य चाणक्य ने बताए 5 अनमोल गुण

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola