Swapna Shastra: सपने में महिला को सफेद कपड़े में देखना किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

Swapna Shastra: सपने में सफेद कपड़े दिखना हमेशा लोगों को चौंका देता है और कोई महिला सफेद कपड़ों में दिख जाती है, तो तनाव ही बढ़ जाता है. लेकिन क्या आप जानते है, स्वप्न शास्त्र में ऐसे सपने हमेशा बुरे नहीं बताएं गए हैं. आइए जानते हैं, सपने में सफेद कपड़े देखने का असली मतलब क्या है?

sapne-mein-safed-kapde-mein-ladki
विज्ञापन

Swapna Shastra: कभी-कभी हम ऐसे सपने देख लेते है, जो हमें चौंका भी देते है, तो कभी झिंझोड़ भी देते है. सपने में खुद को या किसी महिला को या किसी और को सफेद कपड़े पहने देखना, एक ऐसा ही सपना है. अगर आप हां कहते हैं, तो हो सकता है यह सिर्फ एक सपना न हो. असल में सफेद रंग विधवा होने से, अलग होने, नीरस होने का संकेत देता है, लेकिन स्वप्न शास्त्र में सफेद रंग को शांति, पवित्रता, सकारात्मकता और नई शुरुआत का प्रतीक माना गया है. इसलिए ऐसा सपना अक्सर अच्छे संकेत लेकर आता है. हालांकि, इसका मतलब इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपने सपने में आखिर देखा क्या था. आइए जानते हैं, सपने में सफेद कपड़े पहने दिखने और देखने के क्या मायने और अर्थ हैं?

खुद को सफेद कपड़ों में देखना

अगर सपने में आप खुद सफेद कपड़े पहने नजर आते हैं, तो इसे शुभ मानिए, क्योंकि इसका मतलब है कि धीरे-धीरे आपका तनाव कम होगा. मन शांत रहेगा. पुराने उलझे काम सुलझ सकते हैं. करियर या बिजनेस में नया मौका भी मिल सकता है. यह सपना इस बात का भी संकेत देता है कि आपकी सोच पहले से ज्यादा साफ और पॉजिटिव हो रही है.

विज्ञापन

दूसरे को सफेद कपड़ों में देखना

अगर कोई दूसरा व्यक्ति सफेद कपड़ों में दिखाई दे, तो यह भी अच्छी खबर मिलने का संकेत माना गया. नए लोगों से मुलाकात हो सकती है. अच्छे रिश्ते बन सकते हैं. जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव भी आ सकता है. हालांकि, अगर कोई अनजान व्यक्ति बहुत शांत भाव से सफेद कपड़ों में दिखे, तो स्वप्न शास्त्र इसे सावधानी बरतने का संकेत भी मानता है. ऐसे समय में अपनी सेहत और आसपास के माहौल पर ध्यान देना बेहतर रहता है.

महिला को सफेद कपड़ों में देखना

महिला को सफेद कपड़ों में देखने का अर्थ स्वप्न शास्त्र में अलग है. यह सपना काफी शुभ माना गया है. इसका मतलब है कि घर का माहौल बेहतर हो सकता है. परिवार में खुशियां बढ़ सकती हैं. आपके आसपास ऐसे लोग आएंगे जो आपका साथ देंगे. रिश्तों में अपनापन और भरोसा बढ़ने के संकेत भी मिलते हैं.

विज्ञापन

सफेद कपड़े का चादर दिखना

अगर सपने में सफेद चादर या सफेद कपड़ा दिखाई दे, तो यह मानसिक शांति और पारिवारिक विवाद खत्म होने का संकेत माना गया है. लंबे समय से चल रही टेंशन धीरे-धीरे कम हो सकती है. मन हल्का महसूस होगा.

विज्ञापन

जरूर जानें ये बात!

स्वप्न शास्त्र में माना जाता है कि शुभ सपनों को हर किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि अच्छे सपनों को अपने तक रखने से उनके शुभ फल जल्दी मिलते हैं. इसलिए अगर आपने भी ऐसा सपना देखा है, तो उसे सकारात्मक संकेत मानिए और आने वाले अच्छे बदलावों के लिए खुद को तैयार रखिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ