बुलंद होगा 3 राशियों के भाग्य का सितारा, सूर्यदेव के सिंह में गोचर से पूरे होंगे सारे अरमान

Surya Gochar 2024: सूर्यदेव पूरे एक साल बाद 16 अगस्त 2024 को स्वराशि (अपनी राशि) सिंह में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्यदेव के गोचर से 3 राशियों के भाग्य का सितारा बुलंद होने की प्रबल संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों की जातकों के जीवन पर क्या सकारात्मक असर होने की संभावना है?

Surya-Gochar-2024
विज्ञापन

Surya Gochar 2024: आत्मा, आत्मविश्वास, नेतृत्व और सत्ता के कारक ग्रह सूर्यदेव का राशि परिवर्तन देश-दुनिया, प्रकृति, मौसम सहित सभी राशियों पर पड़ता है। सूर्य अभी मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। 16 जुलाई, 2024 को वे कर्क राशि में प्रविष्ट होंगे। इसके बाद ग्रहों के राजा सूर्य शुक्रवार 16 अगस्त को 7 बजकर 53 पर स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। उनके सिंह राशि में गोचर से 3 राशियों के जातकों के जीवन पर काफी पॉजिटिव प्रभाव पड़ने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

सिंह राशि में सूर्य गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि:

मेष राशि के जातकों के जीवन पर सिंह राशि में सूर्य गोचर का बेहद अनुकूल असर होने के योग बन रहे हैं। आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। जहां एक ओर धन की आमद बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर आपकी ज्ञान के प्रति अभिरूचि भी बढ़ेगी। धन का प्रवाह सुदृढ़ होने से मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स जातकों को अपनी योग्यता सिद्ध करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार में प्रगति के लिए टेक्नोलॉजी के उपयोग का आपका निर्णय काफी फायदेमंद सिद्ध होगा। लाभ में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

विज्ञापन

कर्क राशि:

कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव का सिंह गोचर काफी लाभकारी साबित हो सकता है। आय के नए स्रोत विकसित होने के योग हैं। बेरोजगारों को नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को उनकी मेहनत से अधिक सफलता और लाभ मिलने की आशा है। व्यवसाय में विस्तार होगा, जबरदस्त मुनाफा होने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों के प्रमोशन के साथ सैलरी में इन्क्रीमेंट होने के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति के मसले सुलझने के योग हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि:

सिंह में सूर्य गोचर का तुला राशि के जातकों के लिए बेहद अनुकूल रहने की संभावना है। आपके कॉन्फिडेंस में बढ़ोतरी होगी। काम-धंधे में उल्लेखनीय प्रगति होने की संभावना है। व्यापार के नए तरीकों पर काम होगा, जिसका भविष्य में जबरदस्त लाभ होगा। आमदनी के नए उपायों से आर्थिक सबलता आएगी। ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझने के योग हैं। इससे तनाव कम होगा। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। स्वास्थ्य आपका साथ देगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ