GuruAditya Yog: 14 मई की रात सूर्य देव बनाएंगे गुरुआदित्य योग, 3 राशि के लोगों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

GuruAditya Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कल यानी 14 मई की रात सूर्य देव वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहां गुरु बृहस्पति से मुलाकात होगी। दोनों ग्रह एक दूसरे के साथ युति करेंगे। ऐसे में गुरुआदित्य योग बनेगा। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों प्रभाव पड़ने वाला है।

Guru-Aditya Yog
विज्ञापन

GuruAditya Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह का अहम स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को तपस्या, आत्मविश्वास, ज्ञानोदय, आत्मा, रुचि, पिता, आंख, राज्य, ऊर्जा, सरकारी नौकरी आदि का कारक ग्रह माना गया है। सूर्य देव कल यानी 14 मई 2024 दिन मंगलवार की शाम 06 बजकर 04 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। ऐसे सूर्य देव इस समय मेष राशि में विराजमान हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य देव वृषभ राशि में शत्रु क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। गोचर करने के बाद सूर्य देव अपना पूरा प्रभाव देने में समर्थ हो जाएंगे। सूर्य देव कल रात वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे तो वहां देव गुरु बृहस्पति के साथ युति करेंगे। 14 मई को जब गुरु और सूर्य एक साथ युति करेंगे तो रात्रि में गुरुआदित्य योग का निर्माण होगा। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। तो आज इस खबर में जानेंगे कि गुरुआदित्य योग का गहरा प्रभाव किन-किन राशियों पर पड़ने वाला है।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। क्योंकि सूर्य देव पंचम के कारक होकर मेष राशि के द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में मेष राशि वाले लोगों को आंखों की समस्याएं हो सकती हैं। खर्चे को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। इसलिए अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। मेष राशि वाले लोगों अपनी वाणी पर संयम रखें। वरना परिणाम अनुकूल नहीं रहेगा। संतान पक्ष से अच्छी खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन अनुकूल हो सकता है। लेकिन आंखों से संबंधित कुछ समस्याएं हो सकती हैं। दूर की यात्रा का योग बन रहा है। किसी दिखावे में आकर खर्च में पड़ सकते हैं। इसलिए कोई भी फैसला सोच समझ करें। भाई-बहन और दोस्त के किसी बात को लेकर मन में तनाव की स्थिति बन सकती है। इस दौरान आपके पुरुषार्थ में कमी हो सकती है। इसलिए अपनी वाणी पर संयम बना कर रखें

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का गोचर खर्च भाव से होकर भाग्य भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में भाग्य का साथ मिलेगा। कन्या राशि वाले लोगों के पराक्रम में वृद्धि होगी। जो लोग कई दिनों से बीमार हैं उनकी सेहत में सुधार होगी। भाई-बहन का साथ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ