हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sun Transit 2025: चंद्रमा के नक्षत्र में सूर्य गोचर से शुरू होगा 3 राशियों का गोल्डन टाइम; शोहरत, सेहत और समृद्धि में होगी वृद्धि!

Sun Transit 2025: वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, शुक्रवार 24 जनवरी, 2025 को सूर्य श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे। सूर्य की इस चाल में बदलाब से 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है और इन राशियों के जातकों की शोहरत, सेहत और समृद्धि में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Sun Transit 2025: 14 जनवरी, 2025 को सूर्य ग्रह ने मकर राशि में प्रवेश किया था। मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं और इस राशि में सूर्य गोचर को बेहद शुभ माना गया है। इस राशि परिवर्तन के बाद अब सूर्यदेव नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदलेंगे। वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, शुक्रवार 24 जनवरी, 2025 को ब्रह्म मुहूर्त में 4 बजकर 52 मिनट पर सूर्य उत्तराषाढ़ा से निकलकर श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे। श्रवण नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा हैं, लेकिन श्रवण नक्षत्र के चारों चरण मकर राशि में होते हैं, जिसके कारण इस पर शनि का अत्यधिक प्रभाव रहता है।

श्रवण नक्षत्र में सूर्य गोचर का ज्योतिष महत्व

श्रवण नक्षत्र में सूर्य का गोचर ज्योतिष शास्त्र में अत्यधिक महत्व रखता है। सूर्य जब इस नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, इससे जातकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रभाव पड़ता है, जैसे स्वास्थ्य, करियर, पारिवारिक जीवन और आर्थिक स्थिति। चंद्रमा के नक्षत्र श्रवण के स्वामी भगवान विष्णु हैं। इसलिए इस गोचर का प्रभाव व्यक्ति की सोच, आध्यात्मिकता और व्यवहार पर गहराई से पड़ता है। सूर्य आत्मा, शक्ति और नेतृत्व का प्रतीक है। श्रवण नक्षत्र में गोचर से व्यक्ति के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होती है। ऐसे लोग अपनी बातों को दूसरों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सक्षम होते हैं। श्रवण नक्षत्र सुनने और ज्ञान अर्जित करने का प्रतीक है। सूर्य का यहां गोचर छात्रों और शिक्षकों के लिए अनुकूल होता है। नई चीजें सीखने की रुचि बढ़ती है और स्मरण शक्ति बेहतर होती है।

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: किन 3 लोगों के हाथ में नहीं टिकता है धन और क्यों? नीम करोली बाबा ने बताई है असल वजह!

विज्ञापन

श्रवण नक्षत्र में सूर्य गोचर का राशियों पर असर

सूर्य ऊर्जा और स्वास्थ्य का कारक है। श्रवण नक्षत्र में गोचर से मानसिक शांति मिलती है और व्यक्ति स्वस्थ महसूस करता है। श्रवण नक्षत्र में सूर्य का गोचर जातकों के जीवन में सकारात्मकता, उन्नति और समृद्धि लाता है। यह समय ज्ञान, नेतृत्व और आध्यात्मिकता के लिए विशेष रूप से अनुकूल है। यूं तो सूर्य की चाल में इस बदलाव का असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन यह गोचर विशेष रूप से 3 राशियों के लिए अद्भुत लाभकारी सिद्ध होगा। इन राशियों के जातकों के शोहरत, सेहत और समृद्धि में वृद्धि होगी। भगवान विष्णु की कृपा से जीवन में उन्नति और सौभाग्य का द्वार खुल सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

सिंह राशि

सिंह राशि का स्वामी ग्रह स्वयं सूर्य है, और इसका श्रवण नक्षत्र में गोचर इन जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होगा, और निवेश लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होगी। शिक्षा और शोध कार्यों में सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के लिए सूर्य का श्रवण नक्षत्र में गोचर अत्यधिक फलदायी रहेगा, क्योंकि यह गोचर धन और करियर में उन्नति के योग बनाता है। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और प्रोत्साहन मिल सकता है। निवेश और प्रॉपर्टी से लाभ के संकेत हैं। करियर में सफलता के योग बन रहे हैं। करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या उच्च पद प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। परिवार में समझ और सहयोग का माहौल रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद और समर्थन मिलेगा। ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह गोचर आर्थिक और मानसिक रूप से अत्यधिक लाभकारी रहेगा। नए प्रोजेक्ट या व्यवसाय में सफलता मिलेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा और बचत बढ़ेगी। मानसिक तनाव कम होगा, और शांति का अनुभव होगा। आय में वृद्धि के योग हैं। करियर में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा। परिवार में खुशहाली और सामंजस्य रहेगा। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जीवन में संतुलन बना रहेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Numerology: 2025 में इस मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर होगी हनुमान जी की खास कृपा, बनेंगे बिगड़े काम!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola