Numerology: 2025 में इस मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर होगी हनुमान जी की खास कृपा, बनेंगे बिगड़े काम!

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, नए साल में मंगल प्रभावी रहेगा। वहीं दूसरी ओर हनुमान जी को मंगल ग्रह का स्वामी माना गया है। इसलिए 2025 में एक खास मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर हनुमान जी खास कृपा होगी और उनके बिगड़े काम भी बन जाएंगे। आइए जानते हैं, यह मूलांक कौन-सा है?

Numerology-Personality-Traits

Numerology: हर साल का एक विशेष मूलांक होता है, जो उस वर्ष के प्रभाव और ऊर्जा को दर्शाता है। साल 2025 को देखें तो 2025 के अंकों का योग 2 + 0 + 2 + 5 = 9 होता है। इस प्रकार साल 2025 का मूलांक 9 है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 9 के स्वामी ग्रह मंगल ग्रह हैं। इस शास्त्र के मुताबिक, मंगल को साहस, ऊर्जा, क्रिया, और नेतृत्व का ग्रह माना गया है। यह जीवन में गतिशीलता और दृढ़ता लाते हैं। अंक ज्योतिष के एक्सपर्ट के अनुसार, 2025 में मंगल का प्रभाव अधिक होगा। इस वर्ष मूलांक 9 की तारीखों में पैदा हुए व्यक्तियों में मंगलदेव के गुणों जैसे ऊर्जा, साहस और दृढ़ संकल्प में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विज्ञापन

मंगल का प्रभाव

अंक ज्योतिष के एक्सपर्ट के अनुसार, यह साल यानी 2025 ऊर्जा और साहस के लिए विशेष होगा। लोग नई शुरुआत करने और निर्णय लेने में अधिक आत्मविश्वास महसूस करेंगे। संघर्ष या कठिन परिस्थितियों में भी मजबूती और धैर्य दिखाने का मौका मिलेगा। यह साल साहसिक कार्यों और जोखिम लेने के लिए अनुकूल होने के योग दर्शा रहा है।

विज्ञापन

हनुमान जी और मंगल ग्रह का संबंध

हनुमान जी और मंगल ग्रह का सह-संबंध ज्योतिष, धर्म और पौराणिक मान्यताओं में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह संबंध धार्मिक कथाओं और ज्योतिषीय विचारों में देखने को मिलता है। हनुमान जी को शक्ति, साहस, पराक्रम और ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। एक ग्रह के तौर पर मंगल ग्रह भी इन गुणों का प्रतिनिधित्व करते हैं। हनुमान जी ने भी अपने अपार बल और साहस से दैत्यों का नाश किया और धर्म की रक्षा की। इसी कारण से मंगल ग्रह भी ग्रहों के सेनापति हैं। भगवान हनुमान को भी सिंदूर जैसे लाल रंग पसंद हैं और मंगल स्वयं एक लाल ग्रह हैं। यही कारण है कि हनुमान जी को मंगल ग्रह का देवता माना जाता है। उन्हें संकटमोचक और ऊर्जा का स्रोत माना जाता है।

विज्ञापन

इन 3 तारीख के लोगों पर होगी हनुमान जी कृपा

अंक ज्योतिष के एक्सपर्ट के अनुसार, 2025 में मूलांक 9 की 3 खास तारीखों में जन्मे लोगों पर मंगल का प्रभाव अधिक होता है। इसलिए इन लोगों को हनुमान जी विशेष कृपा प्राप्त होगी। अंक ज्योतिष के विशेषज्ञों के अनुसार, जो लोग 9, 18, और 27 तारीखों को जन्मे हैं, उनके जन्म का मूलांक 9 होता है।

मूलांक 9 के व्यक्ति

मूलांक 9 के लोग अपनी साहसिकता, निष्ठा और ऊर्जावान व्यक्तित्व के कारण समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। ये लोग समाज सेवा या किसी सामाजिक कार्य से जुड़े होते हैं। यही कारण है कि ये दूसरों की मदद करने में आगे रहते हैं। ये लोग अपने कार्यों और रिश्तों के प्रति बहुत निष्ठावान होते हैं, जिस भी काम में लगते हैं, उसे पूरे समर्पण और ईमानदारी से करते हैं।

विज्ञापन

ज्योतिष और धार्मिक सुझाव

जो लोग इस साल मंगल के सकारात्मक प्रभाव को बढ़ाना चाहते हैं, वे हनुमान चालीसा का पाठ करें या मंगलवार का व्रत रखें। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। अपने गुस्से और आवेग पर नियंत्रण रखें, क्योंकि मंगल कभी-कभी उत्तेजना भी बढ़ा सकता है। हनुमान जी की पूजा और मंगल के सकारात्मक गुणों को अपनाने से यह साल और भी फलदायी हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ