Sleep Astrology: सोने का अंदाज बताता है धन और भविष्य के संकेत, जानें व्यक्तित्व और सफलता का छिपा एस्ट्रो फॉर्मूला

Sleep Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोने का अंदाज व्यक्तित्व और किस्मत के राज खोल सकता है. स्लीप एस्ट्रोलॉजी के अनुसार हर राशि की अलग स्लीपिंग पोजीशन होती है. सही दिशा और मुद्रा से धन, करियर व रिश्तों में सकारात्मक बदलाव संभव माने गए हैं.

Sleep Astrology
विज्ञापन

Sleep Astrology: ये बात बहुत लोग नहीं जानते हैं कि वे जिस तरह से सोते हैं, वह उनकी किस्मत, सफलता और यहां तक कि आने वाले भविष्य के बारे में बहुत कुछ बता सकता है? स्लीप एस्ट्रोलॉजी के अनुसार, हर राशि का अपना एक खास सोने का तरीका होता है, जो सीधे आपके व्यक्तित्व, मानसिक स्थिति और भाग्य से जुड़ा है. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र की मान्यता है कि सही पोजीशन और दिशा में सोने से ब्लॉक एनर्जी को अनलॉक कर सकते हैं. इससे करियर, पैसा और रिश्तों में तरक्की हो सकती है. आइए जानते हैं, क्या है यह अनोखा एस्ट्रो फार्मूला?

मेष, सिंह और धनु राशि

ये अग्नि तत्व की राशियां हैं, जो ऊर्जा से भरपूर होती हैं. इनका दिमाग सोते समय भी एक्टिव रहता है. ये अक्सर पेट के बल या बहुत ज्यादा करवटें बदलकर सोते हैं. इनको पेट के बल नहीं सोना चाहिए, क्योंकि इससे एनर्जी का फ्लो रुकता है, जिससे करियर में रुकावटें आ सकती हैं. इनको लेफ्ट साइड यानी बाईं करवट लेकर सोने की आदत डालनी चाहिए, इससे धन लाभ के रास्ते खुल सकते हैं.

विज्ञापन

वृषभ, कन्या और मकर राशि

ये पृथ्वी तत्व की राशियां हैं, जिन्हें गहरी नींद चाहिए होती है. ये अक्सर लॉग पोजीशन यानी सीधे सोती है, जिससे इनकी सूर्य नाड़ी एक्टिव रहती है. इससे समाज में इनका मान-सम्मान बढ़ता है. इन्हें सोते समय कुछ ओढ़ना भी पसंद है. इसके अलावा यदि आप में सोने की कोई और आदत हो, तो आपको सिरहाने के पास थोड़ा सा सेंधा नमक या कपूर रखना चाहिए. यह रुका धन लाने में मददगार होता है.

मिथुन, तुला और कुंभ राशि

मिथुन, तुला और कुंभ वायु तत्व की राशियां हैं, जिनके दिमाग में विचारों की गतिविधि तेज रहती है. ये अक्सर ‘इयरनर’ पोजीशन (करवट लेकर हाथ आगे फैलाकर) या तकिया कसकर पकड़कर सोते हैं. तकिया गले लगाकर सोने से मानसिक अकेलापन बढ़ता है, जो कॉन्फिडेंस को कमजोर करता है. इनके लिए राइट साइड यानी दाईं करवट सोना फायदेमंद है. इससे फैसले लेने की क्षमता बढ़ेगी.

विज्ञापन

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि

ये जल तत्व की राशियां हैं, जो बेहद भावुक और संवेदनशील होती हैं. इनका स्लीप पैटर्न मूड पर निर्भर करता है. ये ज्यादातर ‘फीटल’ पोजीशन’ यानी बच्चे की तरह सिकुड़कर सोते हैं. हालांकि यह शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि इससे असुरक्षा की भावना बढ़ती है और बिजनेस या जॉब में तरक्की रुक सकती है. इनको पीठ के बल सीधे सोना चाहिए. भाग्य को प्रबल करने के लिए कमरे में हल्की चंदन या लैवेंडर की खुशबू का इस्तेमाल करना चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ