Venus Transit 2024: शुक्र गोचर से पहले मालामाल हो सकती हैं ये 3 राशियां, जल्द मिलेगी गुड न्यूज!

Venus Transit: आज से तीन दिन बाद प्रेम के कारक ग्रह शुक्र धनु राशि में गोचर करेंगे, जिससे पहले 12 राशियों के जीवन में बदलाव आएगा। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के लिए शुक्र गोचर से पहले का समय बेहद खास रहने वाला है।

Venus Transit 2024

इन 3 राशियों की सभी परेशानियां होंगी खत्म!

विज्ञापन

Venus Transit 2024: शुक्र देव को वैदिक ज्योतिष में प्रमुख ग्रहों में से एक माना गया है। जो धन, लग्जरी लाइफ और प्रेम आदि के कारक ग्रह हैं। जन्म कुंडली में शुक्र के सही समय पर सही स्थान पर विराजमान होने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन की हर सुख-सुविधा उन्हें मिलती है। वहीं जिन लोगों की कुंडली में शुक्र कमजोर स्थिति में होता है, उन्हें उसका नकारात्मक प्रभाव का भी सामना करना पड़ता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, 7 नवंबर 2024 को प्रात: काल 3 बजकर 29 मिनट पर शुक्र का धनु राशि में गोचर होगा। हालांकि शुक्र गोचर से पहले सभी राशियों के जातकों के जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक बदलाव आएगा। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों को शुक्र गोचर से पहले विशेष लाभ होगा।

विज्ञापन

मेष राशि

प्रेम के कारक ग्रह का राशि परिवर्तन करना मेष राशि के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज से आने वाले तीन दिन मेष राशि के जातक लग्जरी लाइफ का आनंद लेंगे। भौतिक सुख में वृद्धि होने के साथ-साथ इनकम में भी बढ़ोतरी होगी। जिन लोगों को रोजगार की तलाश है, उनकी खोज जल्द समाप्त होगी। कारोबारियों को पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी, जिससे मानसिक शांति का अहसास होगा।

सिंह राशि

आज से आने वाले कुछ दिन सिंह राशि के लोगों के लिए यादगार रहेंगे। धन लाभ होने से नौकरीपेशा जातक कर्ज के पैसे आसानी से वापस कर देंगे। वहीं जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उनके काम का भी विस्तार होगा। नई बिजनेस डील के पूरा होने से अच्छा-खासा मुनाफा होगा। कोर्ट में यदि सिंह राशि के जातकों का केस चल रहा है, तो उसमें भी सफलता मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

धनु राशि

शुक्र देव की विशेष कृपा से आने वाले कुछ दिनों में कारोबारियों के अटके काम पूरे हो जाएंगे। खासतौर पर कोर्ट से जुड़ा कोई काम पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के काम से उनका बॉस खुश होगा, जिसके बाद वो उनकी सैलरी भी बढ़ा सकता है। जिन लोगों की कपड़े या स्टील के सामान की दुकान है, उनके मुनाफे में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होगी। बड़े-बुजुर्गों को स्किन और पेट से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ