Shukra Gochar: जुलाई में 23 तारीख को शुक्र करेंगे सूर्य के नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों के करियर-सेहत में होगा सुधार

Shukra Gochar 2025: अगले महीने जुलाई माह में 23 तारीख को शुक्र देव नक्षत्र गोचर करेंगे। बुधवार को शुक्र देव सूर्य के नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं 23 जुलाई को किस समय शुक्र का राशि गोचर होगा और उसके शुभ प्रभाव से किन राशियों के करियर व सेहत में सुधार होने के योग हैं।

Shukra Gochar

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Shukra Gochar 2025: सूर्य और चंद्रमा की तरह शुक्र भी एक शुभ ग्रह है, जिसकी कृपा से साधक को धन की प्राप्ति होती है। जीवन में प्यार बढ़ता है और भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, सुंदरता भी शुक्र देव की ही कृपा से व्यक्ति को मिलती है। लेकिन जब-जब शुक्र ग्रह की जगह में बदलाव होता है, तो उसका सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव राशियों के जीवन पर पड़ता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, अगले महीने 23 तारीख को शुक्र देव सूर्य के नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी में गोचर करेंगे। बुधवार को शुक्र का यह गोचर सुबह 08 बजकर 50 मिनट पर होगा।

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में 12वां स्थान प्राप्त है। इस नक्षत्र के कुल 4 चरण हैं। पहले चरण का स्वामी सूर्य, दूसरे और तीसरे चरण के शनि और चौथे चरण के स्वामी गुरु देव हैं। जबकि इस नक्षत्र के देव अर्यमन हैं, जो करुणा के देवता हैं।

विज्ञापन

शुक्र गोचर का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

शुक्र का गोचर मेष राशिवालों के लिए अत्यंत लाभकारी रहने वाला है। युवाओं की नेतृत्व क्षमता में सुधार होगा, जिससे वे अपने करियर को लेकर सजग होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा, जिसके सफल होने की संभावना अधिक है। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके सफल होने के योग हैं। कारोबारियों को अचानक किसी पुराने निवेश से मुनाफा होगा।

  • उपाय- घर में तुलसी का पौधा लगाएं और नियमित रूप से उसकी पूजा करें। साथ ही विष्णु जी की पूजा करें।

ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा

विज्ञापन

धनु राशि

मेष के अलावा जुलाई माह में धनु राशिवालों को भी शुक्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। नौकरी कर रहे जातकों की कार्यस्थल पर छवि सुधरेगी। बॉस से विवाद चल रहा है, तो गलतफहमी दूर होगी। अगले महीने पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। कारोबारियों की आय में अचानक वृद्धि होगी, जिससे बचत बढ़ेगी। दुकानदार अगले महीने कार भी खरीद सकते हैं।

  • उपाय- घर में धन की देवी मां लक्ष्मी की चांदी से बनी मूर्ति स्थापित करें और रोजाना उसकी पूजा करें। इसी के साथ पानी का दान करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

हाल के दिनों में जिन लोगों का रिश्ता पक्का हुआ है, उनका साथी के साथ विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनके रिश्तों में संतुलन बना रहेगा। जिन लोगों ने बैंक से लोन ले रखा है, वे उसे समय से पहले क्लियर कर देंगे। कारोबारी मनचाही संपत्ति खरीद सकते हैं। इसके अलावा, वाहन का योग भी कुंडली में है। सेहत के लिहाज से भी जुलाई का महीना सही रहेगा।

विज्ञापन
  • उपाय- हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें सिंदूर अर्पित करें। इसी के साथ मिठाई का दान करना उत्तम रहेगा।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: शनिवार को गुरु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, जानें 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ