News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Love Rashifal 28 June 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 28 जून 2025 को सुबह 09 बजकर 54 मिनट तक आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, जिसके बाद चतुर्थी तिथि का आरंभ हो रहा है। जबकि सुबह राहुकाल 09 बजकर 09 मिनट से लेकर 10 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
शनिवार को हर्षण योग और वज्र योग का भी संयोग बन रहा है। जबकि दोपहर 02 बजकर 43 मिनट पर गुरु का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर होगा। चलिए अब जानते हैं हनुमान जी को समर्पित शनिवार के दिन होने वाले गुरु गोचर का मेष से लेकर मीन राशिवालों की लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
गुरु की कृपा से विवाहित जातकों की लव लाइफ में सुधार होगा। आपके साथी को अपनी गलती का अहसास होगा, जिस बारे में वो आपसे बात भी करेंगे। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए शादी का रिश्ता आने की संभावना नहीं है।
विवाहित जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। जीवनसाथी से बोलचाल बंद है तो एक बार फिर बात शुरू होगी। लेकिन पहल आपको ही करनी होगी। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के प्रेम जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।
वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव के दूर होने से शादीशुदा जातकों को मानसिक शांति मिलेगी। शनिवार को जीवनसाथी के साथ डिनर करने के लिए बाहर जाएंगे तो अच्छा रहेगा। गुरु का गोचर सिंगल लोगों के लिए खुशियां लेकर आया है। जल्द जीवन में सच्चे प्यार का आगमन होगा।
विवाहित जातकों को खराब होते अपने रिश्ते पर ध्यान केंद्रित करना होगा। जीवनसाथी नाराज है तो उन्हें मनाने के लिए कोशिश करें। अन्यथा ये छोटी-छोटी परेशानियां आप दोनों के रिश्ते को जल्द खत्म कर देंगी।
जीवनसाथी संग चल रही परेशानियों को दूर करने के लिए ये उपयुक्त समय है। बिना डरे उनसे बात करें और कोई बात साथी से न छुपाएं। अविवाहित लोगों की नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनसे मिलकर अच्छा लगेगा।
अगर आपकी अपने साथी से बोलचाल बंद है तो उन्हें मनाने के लिए आपको कई अवसर प्राप्त होंगे। रिश्ते में गलतफहमी को बढ़ने न दें। अन्यथा आगे चलकर आप दोनों को परेशानी होगी। गुरु का गोचर सिंगल लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा। शादी के लिए रिश्ता आ सकता है।
शादीशुदा जातकों की लव लाइफ में स्थिरता बनी रहेगी, जिससे वो तनाव मुक्त रहेंगे। सच्चे प्यार से मुलाकात होने के कारण सिंगल लोगों का दिन यादगार बनेगा।
ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा
शादीशुदा जातकों के रिश्ते में चल रही परेशानियां दूर होंगी और संबंधों में मिठास बढ़ेगी। लेकिन इस समय किसी को अपने और साथी के बीच न आने दें। अविवाहित जातकों के घर में क्लेश का वातावरण रहेगा, जिस कारण पूरे दिन तनाव ही रहने वाला है।
प्रेम जीवन में सुधार होने से विवाहित जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग सिंगल हैं, वो करियर को लेकर परेशान रहेंगे।
गुरु ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन के प्रभाव से कपल की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। पहल करते हुए यदि आप अपने साथी से बात करते हैं तो मतभेद आपके रिश्ते को खराब नहीं कर पाएंगे।
अविवाहित जातक घर क्लेश के कारण परेशान रहेंगे। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा बल्कि सेहत में गिरावट आने की संभावना है। गुरु का गोचर विवाहित जातकों के लिए खुशियों लेकर आएगा। प्रेम जीवन मजबूत होगा और मन प्रसन्न रहेगा।
शनिवार को विवाहित जातकों का जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बन सकता है। मूवी के बाद कपल ढेरों बात करेंगे, जिससे दोनों को अच्छा महसूस होगा। जो लोग सिंगल हैं, उनकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना नहीं है।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: कर्क राशि में विराजमान चंद्र चमकाएंगे 3 राशियों की किस्मत, जल्द आएगा शादी का रिश्ता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।