हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

7 जुलाई से तुला राशि के स्वामी बढ़ाएंगे इन 5 राशियों की मुश्किलें, धन हानि की आशंका!

Shukra Gochar 2024: आज से 15 दिन बाद ऐश्वर्य और वैभव के दाता शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। उनके इस गोचर से 5 राशियों के जीवन में नकारात्मक बदलाव होने की संभावना है। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके लिए ये गोचर अशुभ रहेगा।

विज्ञापन

Shukra Gochar 2024: धार्मिक मान्यता के अनुसार, शुक्र देवता को कला, वैभव, भौतिक सुख, सौंदर्य, ऐश्वर्य और आनंद आदि का कारक ग्रह माना जाता है। जब भी किसी राशि में शुक्र ग्रह विराजमान होते हैं, तो इसका शुभ प्रभाव उनके जीवन में भी देखने को मिलता है। इसके अलावा कुछ और राशियों के जीवन पर भी ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन का सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है।

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, तुला और वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देवता जल्द ही राशि परिवर्तन करने वाले हैं। 07 जुलाई 2024 को प्रात: काल 04 बजकर 39 मिनट पर वैभव के दाता शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। तुला राशि के स्वामी के गोचर से 12 में से 7 राशियों के लोग धनवान बन सकते हैं। वहीं, पांच लोगों के ऊपर कंगाली का भी खतरा मंडरा सकते हैं। आइए उन 5 राशियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

मेष राशि

वैभव के दाता शुक्र देवता के गोचर से मेष राशि के लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। माता के साथ रिश्ते खराब होने की संभावना है। बड़े भाई का एक्सीडेंट हो सकता है। इस समय शेयर बाजार में निवेश करने से बचें। वरना बड़ा घाटा होने की पूरी संभावना है। माता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: किस प्राणायाम से नहीं सताएंगे शनि? पंडित सुरेश पांडेय से जानें योग, नवग्रह और 12 राशियों का संबंध

मीन राशि

नौकरीपेशा लोगों के ऊपर कर्ज बढ़ सकता है। साथ ही धन हानि होने की भी संभावना है। इस समय किसी को उधार न दें, वरना पैसे वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। फालतू खर्च के कारण व्यापारियों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय वाहन सावधानी से चलाएं, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। गलतफहमी के कारण दो सच्चे दोस्तों के बीच लड़ाई हो सकती है।

विज्ञापन

धनु राशि

शुक्र का गोचर धनु राशि के लोगों के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। गर्भवती महिलाओं के साथ दुर्घटना घट सकती है। भाई-बहनों के बीच लड़ाई होने की पूरी संभावना है। पुराना दर्द एक बार फिर परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन होने की पूरी संभावना है। शेयर बाजार में लगाए पैसे डूब सकते हैं।

मिथुन राशि

स्टूडेंट्स को टीचर की डांट का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले खराब हो सकती है। वैवाहिक जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं, जिससे घर में क्लेश का वातावरण रहेगा। जमीन या मकान खरीदने के लिए ये समय उचित नहीं है। फ्यूचर में कोर्ट के चक्कर लगाने भी पड़ सकते हैं। मानसिक तनाव के कारण परेशान रह सकते हैं।

विज्ञापन

कुंभ राशि

करियर में रुकावटें आ सकती हैं। व्यापारियों को नुकसान हो सकता है। दोस्तों से लड़ाई हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर सहकर्मियों से बात करें, नहीं तो लड़ाई हो सकती है। कला और शिक्षा के क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों की सेहत खराब हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर घर से दूर हो सकता है। इसके कारण पार्टनर से लड़ाई भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- इन 5 राश‍ियों पर कंगाली का खतरा मंडराया! कन्‍या राश‍ि के स्‍वामी बदलेंगे चाल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola