Airtel का नया 348 वाला प्लान, 349 से कैसे है अलग? डेटा और बेनिफिट्स में समझें पूरा अंतर

Airtel ने 348 का नया प्रीपेड प्लान पेश किया है, जबकि कंपनी के पास पहले से 349 वाला रिचार्ज मौजूद है. दोनों की कीमत में सिर्फ 1 रुपये का अंतर है. तो इस प्लान में यूजर को क्या अलग मिलेगा जानते हैं.

AIRTEL

Airtel ने 348 रुपये वाला एर नया प्रीपेड प्लान पेश किया है. (Image Credit-AI)

टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 348 रुपये का नया रिचार्ज प्लान पेश किया है. दिलचस्प बात यह है कि कंपनी के पास पहले से ही 349 रुपये वाला प्लान मौजूद है, लेकिन दोनों की कीमत में सिर्फ 1 रुपये का अंतर होने के बावजूद इनके फायदे काफी अलग हैं. एक प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है, जबकि दूसरा अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा देता है. ऐसे में अगर आप Airtel का रिचार्ज कराने की सोच रहे हैं, तो यह समझना जरूरी है कि 348 और 349 में से कौन-सा प्लान आपकी जरूरत के हिसाब से बेहतर रहेगा.

विज्ञापन

Airtel के 348 रुपये वाले प्लान में क्या-क्या मिलता है?

Airtel का 348 वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और हर दिन 100 SMS मिलते हैं. यानी पूरे 28 दिनों में यूजर्स को कुल 56GB डेटा इस्तेमाल करने का मौका मिलता है. यह प्लान उन लोगों के लिए काम का हो सकता है, जिन्हें रोजाना इंटरनेट की अच्छी-खासी जरूरत होती है, लेकिन उनके इलाके में 5G नेटवर्क उपलब्ध नहीं है या वे 4G डेटा पर ही निर्भर रहते हैं.

विज्ञापन

348 के रिचार्ज में मिलते हैं ये एक्स्ट्रा फायदे

इस प्लान की खासियत सिर्फ डेटा और कॉलिंग तक सीमित नहीं है. इसके साथ 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है, जिसकी कीमत करीब 4,000 रुपये बताई गई है. इसके अलावा Airtel Safe की सुविधा मिलती है, जो यूजर्स को सुरक्षित नेटवर्क एक्सपीरियंस देने के लिए है. प्लान में 30 दिनों तक फ्री Hellotunes का फायदा भी मिलता है. ऐसे में जिन यूजर्स को ज्यादा डेली डेटा के साथ अतिरिक्त डिजिटल सुविधाएं चाहिए, उनके लिए यह प्लान एक विकल्प हो सकता है.

Airtel के 349 वाले प्लान में क्या है खास?

अब बात करते हैं Airtel के 349 वाले प्रीपेड प्लान की. इसमें भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं, लेकिन डेटा की लिमिट 1.5GB प्रतिदिन है. इसके साथ अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी दिया जाता है. कंपनी के मुताबिक, इसमें 30 दिनों के लिए 300GB तक अनलिमिटेड 5G डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसके साथ भी 12 महीने के लिए Adobe Express Premium मिलता है. इसके अलावा यूजर्स को 6 महीने का Apple Music सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है.

विज्ञापन

348 और 349 के प्लान में कितना है अंतर?

दोनों प्लान की कीमत में केवल 1 रुपये का फर्क है, लेकिन डेटा के मामले में अंतर साफ नजर आता है. ₹348 वाले प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है, जबकि 349 वाले प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा के साथ अनलिमिटेड 5G की सुविधा है. दोनों में कॉलिंग और SMS के फायदे समान हैं. वहीं, अतिरिक्त बेनिफिट्स में 348 वाला प्लान Airtel Safe और 30 दिन की Hellotunes सुविधा देता है, जबकि 349 वाले प्लान में Apple Music का 6 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलता है. दोनों में Adobe Express Premium भी शामिल है.

आपके लिए कौन-सा Airtel प्लान रहेगा बेहतर?

अगर आपके इलाके में 5G नेटवर्क उपलब्ध नहीं है और आप रोजाना ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, तो 348 वाला प्लान आपके लिए ज्यादा उपयोगी हो सकता है. इसमें प्रतिदिन 2GB डेटा मिलता है. दूसरी तरफ, अगर आपके पास 5G सपोर्ट वाला फोन है और आपके इलाके में Airtel की 5G सर्विस उपलब्ध है, तो 349 वाला प्लान आकर्षक विकल्प हो सकता है. इसमें रोजाना 1.5GB सामान्य डेटा के अलावा अनलिमिटेड 5G का फायदा भी मिलता है. हालांकि, 5G सुविधा इस्तेमाल करने के लिए नेटवर्क कवरेज और प्लान की लागू शर्तों का पूरा होना जरूरी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ