Shubh Yog Rashifal: पूरे दिसंबर इन 5 राशियों को होगी जबरदस्त इनकम, शुक्र-मंगल के 'अष्टादश योग' से होगा कमाल

Shubh Yog Rashifal: 3 दिसंबर 2025 से वैदिक ज्योतिष के दो महत्वपूर्ण ग्रह, शुक्र और मंगल, एक-दूसरे के साथ 18 डिग्री की कोणीय स्थिति में रहेंगे. इससे अष्टादश योग का निर्माण होगा. इस शुभ योग के प्रभाव से 5 राशियों के लिए विशेष रूप से आर्थिक लाभ और जबरदस्त आय की संभावना बन रही है. आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-कौन सी हैं?

ashtadash-yog
विज्ञापन

Shubh Yog Rashifal: वैदिक ज्योतिष में सुख, ऐश्वर्य और प्रेम के स्वामी ग्रह शुक्र और ऊर्जा, साहस, भूमि, दुकान और मकान के दाता ग्रह मंगल 4 दिसंबर 2025, बुधवार सुबह के 8:34 AM बजे से एक-दूसरे के केवल 18 डिग्री कोण पर स्थित होंगे. इस विशेष कोणीय स्थिति को ‘अष्टादश योग’ कहा जाता है, जिसे अत्यंत शुभ माना गया है. अंग्रेजी में इसे विजिंटाइल एस्पेक्ट (Vigintile Aspect) कहते हैं.

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि हिन्दू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में 18 की संख्या को बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि इसका योग 9 होता है, जो अंक ज्योतिष में सबसे शक्तिशाली अंक माना जाता है. साथ ही, कुंडली का नवां भाव भी सबसे अधिक भाग्यवर्धक माना जाता है. इस दुर्लभ संयोग का प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई देगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह दिन विशेष रूप से आर्थिक लाभ, करियर में उन्नति और समृद्धि लेकर आने वाला है. आइए जानें, कौन-कौन सी राशियां इस शुभ योग से सबसे अधिक लाभान्वित होंगी?

विज्ञापन

मेष राशि

दिसंबर में मेष राशि वालों के लिए अष्टादश योग खास अवसर लेकर आया है. इस समय आपके कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और अवसर मिल सकते हैं. मेहनत का फल आर्थिक रूप से विशेष रूप से देखने को मिलेगा. निवेश और व्यापार में लाभ की संभावना बढ़ रही है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. मित्रों का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्की योग और ध्यान से मानसिक ऊर्जा में सुधार होगा.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्यवर्धक और सफलता भरा रहेगा. नौकरी या व्यवसाय में उन्नति के स्पष्ट संकेत हैं. आर्थिक लाभ के नए रास्ते खुलेंगे. पुराने कर्ज या समस्याएं हल हो सकती हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और आपके भीतर आत्मविश्वास बढ़ेगा. शिक्षा और कौशल विकास में समय निवेश करें, भविष्य में यह लाभकारी रहेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए अष्टादश योग धन-संपत्ति और करियर के अवसर लाएगा. नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है. नौकरी या व्यापार में मान-सम्मान बढ़ेगा. निवेश या नए प्रोजेक्ट से अच्छी आमदनी होने की संभावना है. परिवारिक माहौल सुखद रहेगा. मानसिक शांति बनी रहेगी. संपत्ति और दस्तावेज़ों का ध्यान रखें, भविष्य में विवाद से बचने में मदद मिलेगी.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह योग आर्थिक उन्नति और करियर में सफलता का संकेत दे रहा है. व्यापारियों को लाभ मिलेगा और नौकरीपेशा लोग पदोन्नति या अतिरिक्त जिम्मेदारी पा सकते हैं. वित्तीय स्थिति मजबूत होगी. लंबे समय के लिए सुरक्षा का अनुभव होगा. सामाजिक संबंध भी मजबूत होंगे. यात्रा या नई तकनीक सीखने के अवसर सामने आएंगे, जिससे आगे करियर में फायदा होगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना विशेष रूप से लाभकारी रहेगा. आपकी मेहनत का फल आर्थिक रूप से मिलेगा. नौकरी, व्यापार या निवेश में लाभ के अवसर बढ़ेंगे. परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मानसिक उत्साह भी उच्च रहेगा. संचार और नेटवर्किंग पर ध्यान दें, नए संपर्क भविष्य में अवसर लेकर आएंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ