Shani Ki Sade Sati And Dhaiya: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय और कर्म का देवता माना गया है। साथ ही इन्हें विशेष स्थान भी प्राप्त हैं। शास्त्र के अनुसार, शनि देव को पापी और क्रूर ग्रह भी कहा जाता है। कहा जाता कि जब शनि देव अपनी राशि परिवर्तन करते हैं, तो सभी 12 राशियों के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण रहता है। बता दें कि शनि की राशि परिवर्तन होने से किसी भी राशि पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाती है तो किसी राशि पर शनि की ढैय्या खत्म हो जाती है। ऐसे में राशि पर से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव ढाई साल तक रहता है।
यह भी पढ़ें- दैत्य गुरु शुक्र करेंगे शनि की राशि में प्रवेश, 3 राशियों की खुल जाएगी किस्मत
बता दें कि वर्तमान समय में शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं। ऐसे में कुंभ, मकर व मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती और वृश्चिक, कर्क राशि पर ढैय्या चल रही है। ऐसे में राशि की राशि परिवर्तन से मकर राशि से साढ़ेसाती हट जाएगी और वृश्चिक, कर्क राशि से शनि की ढैय्या से मुक्ति भी मिल जाएगी। माना जाता है कि प्रत्येक राशि के जातक पर एक न एक बार शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या जरूर लगती है। ऐसे में कुछ जातक को नुकसान तो किसी को लाभ हो सकता है।
शनि करें 2025 में राशि परिवर्तन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 29 मार्च 2025 को शनि देव कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करेंगे। दुसरे राशि में शनि के गोचर होने से कुछ राशियों पर से शनि की साढ़ेसाती और कुछ राशियों पर से शनि की ढैय्या खत्म हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- फरवरी में 3 ग्रह मकर राशि में एक साथ करेंगे युति, 3 राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन
शनि की साढ़ेसाती से मिलेगी इन राशियों को मुक्ति
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव 2025 में कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करने से मकर राशि से शनि की साढ़ेसाती हट जाएगी उसके बाद कर्क व वृश्चिक राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति भी मिलेगी।
शनि के राशि परिवर्तन से इन राशियों पर शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या
शनि देव 2025 में कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेंगे तो मेष राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। उसके बाद कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का तीसरा चरण, मीन राशि वाले जातकों पर दूसरा चरण और मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। साथ ही सिंह और धनु राशि वाले जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- साल 2024 में कब है नरक चतुर्दशी का व्रत, जानें शुभ तिथि और व्रत नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
18 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines