Shukra Gochar 2024 : मार्च में दैत्य गुरु शुक्र करेंगे शनि की राशि में प्रवेश, 3 राशियों की खुल जाएगी किस्मत

Shukra Gochar 2024 Effects: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्च के महीने में दैत्य गुरु शुक्र शनि देव की राशि कुंभ में गोचर करने वाले हैं। शुक्र के गोचर करने से कुछ राशियों की किस्मत पलटने वाली है। आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

shukra gochar
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन बेहद शुभ रहने वाला है। छात्रों के लिए यह गोचर अच्छा समय लाने वाला है। जो जातक कुंवारे हैं उनकी शादी के लिए रिश्ते आ सकते हैं। वहीं जो जातक विवाहित है उनके जीवन में रोमांस भरपूर बना रहेगा। इस दौरान आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धन कमाने के कई सारे मौके मिलेंगे। जो जातक मीडिया, कला, व्यापारी और फिल्म से जुड़े हुए हैं उनके लिए शुक्र का गोचर बेहद शुभ रहेगा।

विज्ञापन

तुला राशि

शनि की राशि कुंभ में शुक्र के प्रवेश करने से तुला राशि वालों का भाग्य चमकने वाला है। इस दौरान तुला राशि वाले लोगों की किस्मत साथ देने वाली है क्योंकि गोचर के दौरान शुक्र चतुर्थ भाव पर संचरण करेंगे। शुक्र के गोचर से जातक को पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार में उन्नति मिल सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहने वाली है।

वृषभ राशि

वैदिक शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि में शुक्र का गोचर होने से वृषभ राशि के जातकों के जीवन में बदलाव आने वाला है। साथ ही जो जातक कारोबार कर रहे हैं उनके दिन पहले से और अच्छे होने वाले हैं। कारोबार में मुनाफा हो सकता है। साथ ही जो जातक नौकरी या मीडिया से जुड़े हुए हैं उनके लिए शुक्र का गोचर बेहद शुभ परिणाम देने वाला है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ