Dhanteras 2026: धनतेरस पर शुक्र के संयोग से बनेंगे धनलाभ के योग, मालव्य राजयोग से 4 राशियों की बढ़ेगी कमाई
Dhanteras 2026: दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाई जाती है. धनतेरस इस साल 6 नवंबर को है.

Dhanteras 2026: धनतेरस पर शुक्र ग्रह की स्थिति के प्रभाव से मालव्य राजयोग बन रहा है. शुक्र ग्रह के स्वराशि तुला में होने से मालव्य राजयोग प्रभावी रहेगा. शुक्र दोपहर के बाद कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे.
मालव्य राजयोग राशिफल
2 / 6शुक्र ग्रह के तुला राशि में होने से बन रहा मालव्य राजयोग मेष, कन्या, तुला और मकर राशि के लिए अच्छा रहेगा. इन राशियों को सुख-समृद्धि और आर्थिक लाभ मिलेगा. आइये इन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
मेष राशि
3 / 6शुक्र ग्रह को सुख-सुविधाओं और धन का कारक मानते हैं. मेष राशि के लोगों को शुक्र के प्रभाव से आर्थिक लाभ हो सकता है. आप लोगों के जीवन से पैसों की तंगी दूर होगी. धनलाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा.
कन्या राशि
4 / 6कन्या राशि के लोगों को अचानक से धनलाभ मिल सकता है. आप लोगों को काम में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ सकती है. निवेश से लाभ हो सकता है.
तुला राशि
5 / 6मालव्य राजयोग तुला राशि में शुक्र के होने से बन रहा है. तुला राशि के लोगों को इस राजयोग से विशेष लाभ मिलेगा. आप लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है. पैसों के मामले में लाभ होगा. अटके हुए काम में सफलता मिलेगी.
मकर राशि
6 / 6मकर राशि के लोगों के लिए शुक्र का मालव्य राजयोग बनाना अच्छा रहेगा. नौकरी में तरक्की कर सकते हैं. कमाई में वृद्धि होगी. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.