---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

शनि ने बदली चाल, इन 3 राशियों के लोग होंगे मालामाल; दोनों हाथ से बटोरेंगे पैसा!

Shani ki Chaal: 18 अगस्त, 2024 को शनि ग्रह का वक्री रहते हुए नक्षत्र परिवर्तन होना एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। इस परिवर्तन के कारण शनि की ऊर्जा काफी बढ़ गई है और कई राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Shani ki Chaal: वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि ग्रह सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति में चलते हैं। जीवन पर उनका असर भी धीमा होता है, लेकिन वह काफी स्थाई होता है। 18 अगस्त, 2024 से शनि ग्रह ने अपनी चाल बदल ली है। उन्होंने वक्री रहते हुए नक्षत्र परिवर्तन कर लिया है और उल्टी चाल चलते हुए पूर्वा भाद्रपद में प्रवेश कर लिया है। इसलिए अभी शनि देव की ऊर्जा बहुत अधिक बढ़ी हुई है। इसलिए वे अभी कई राशियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। आईए जानते हैं, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से किन-किन राशियों के जातकों पर सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है और ये प्रभाव क्या-क्या होंगे?

शनि की बदली चाल का राशियों पर असर

मेष राशि

शनि ग्रह की बदली चाल से मेष राशियों के जातकों के जीवन पर काफी अनुकूल असर होने के योग हैं। इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास के साथ नई अंतर्दृष्टि विकसित होगी। कारोबार में उल्लेखनीय प्रगति होने की संभावना है। स्टूडेंट जातकों को स्कॉलरशिप मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को उनके उचित प्रयास से बेहतर इनकम होने की संभावना है। स्वास्थ्य समस्याएं दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन बहुत सुखमय और सहयोगपूर्ण रहेगा। लव लाइफ में भी मजबूत आएगी। सिंगल लोगों के लिए प्रपोजल आ सकते हैं।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के जीवन पर शनि देव की बदली चाल का काफी सकारात्मक असर होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जातकों के जीवन में धन की आमद बढ़ने की प्रबल संभावना है। आपके उचित प्रयास से इनकम के नए-नए स्रोत बन सकते हैं। स्टूडेंट जातकों की लगन और मेहनत का परिणाम सामने आएगा। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। आपको प्रोजेक्ट के लिए सराहना और पुरस्कार मिलने की संभावना है। महिला जातकों को जो व्यापार करती हैं, उनका विशेष लाभ होने की संभावना है। जीवन के रहन-सहन के स्तर में काफी बदलाव आएगा। नौकरीपेशा जातकों की भी आमदनी बढ़ेगी। घर और परिवार में सब कुशल-मंगल रहेगा।

मकर राशि

मकर कुंभ की अपनी राशि है, इस राशि के जातकों के जीवन पर शनि की बदली चाल का बेहद पॉजिटिव असर होने के योग हैं। आप हर क्षेत्र में उन्नति कर सकते हैं। धन कमाने के आपके प्रयासों को सफलता मिलेगी। धन का प्रवाह तेज होगा, साथ ही एक से अधिक स्रोतों से इनकम आ सकती है। कारोबारियों को विदेश व्यापार से मुनाफा बढ़ाने की उम्मीद है। साझेदारी के बिजनेस से लाभ होगा। कानूनी पचड़े से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगी। माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद बना रहेगा। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं पढ़ाई में ब्रिलिएंट, खूब कमाती हैं धन

ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 20, 2024 05:30 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola