---विज्ञापन---

Budh Gochar 2026: कन्या राशि में बुध गोचर से खुलेंगे 5 राशियों के तरक्की के रास्ते, बरस सकता है पैसा, बढ़ेगा मान-सम्मान

Budh Gochar 2026: 7 सितंबर को बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. इससे करियर, धन और बिजनेस में नए मौके बन सकते हैं. मिथुन, कर्क, कन्या समेत 5 राशियों को खास लाभ मिलने के संकेत हैं.

---विज्ञापन---

Budh Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, तर्क, गणना, व्यापार और कम्युनिकेशन के कारक और स्वामी ग्रह हैं. इसलिए बुध का राशि परिवर्तन सोच, फैसलों और कामकाज से जुड़े मामलों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना गया है. विशेषकर कन्या राशि में बुध गोचर बहुत खास महत्व रखता हैं. कन्या राशि बुध की अपनी राशि है. यह बुध की उच्च राशि के साथ-साथ मूल त्रिकोण राशि भी है. इसलिए इस राशि में बुध की स्थिति मजबूत हो जाती है. परिणामस्वरूप, कन्या राशि में बुध का गोचर सोच को ज्यादा प्रैक्टिकल बनाने और काम में बारीकी बढ़ाने वाला साबित होता है. इसका असर करियर, जॉब, बिजनेस, पढ़ाई, कम्युनिकेशन, फाइनेंस और रोजमर्रा के कामों पर देखने को मिलता है.

द्रिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 7 सितम्बर, 2026 को दोपहर के 1 बजकर 35 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध का कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, कन्या राशि में बुध गोचर के दौरान, जातकों के लिए एनालिसिस, बातचीत और सही फैसले लेने की क्षमता बेहतर होने से काम में ग्रोथ के मौके बन सकते हैं. वहीं, व्यापार में अच्छी डील, कमाई, नेटवर्किंग और नई स्किल सीखने से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. यूं तो बुध के इस गोचर का असर सभी राशियों पर व्यापक रूप से पड़ेगा, लेकिन, मिथुन, कर्क और कन्या समेत 5 राशियों के लिए भहड़ फलदायी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं?

---विज्ञापन---

बुध गोचर मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, इसलिए यह गोचर इन राशि के जातकों लिए खास रह सकता है. जॉब में आपकी बात को ज्यादा महत्व मिल सकता है. वर्क प्लेस पर कोई जरूरी जिम्मेदारी आपके हाथ आ सकती है. लंबे समय से अटका काम भी रफ्तार पकड़ सकता है. बिजनेस में क्लाइंट से अच्छी बातचीत फायदा दिला सकती है. नई डील या प्रोजेक्ट मिलने के संकेत हैं. स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई में फोकस बेहतर हो सकता है. किसी नई स्किल पर काम करना आगे चलकर बड़ा फायदा देगा. पैसों के मामले में कमाई बढ़ाने का मौका मिल सकता है, लेकिन खर्च का हिसाब रखना जरूरी होगा. फैमिली में आपकी सलाह काम आएगी. लव रिलेशन में बातचीत से पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है. कुल मिलाकर यह समय कॉन्फिडेंस और प्रैक्टिकल फैसलों से आगे बढ़ने का है.

यह भी पढ़ें: Gaal Pe Massa: मर्द के गाल पर मस्सा, दाएं या बाएं, किस ओर है अच्छा; जानें सामुद्रिक शास्त्र का रहस्य

---विज्ञापन---

बुध गोचर कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर अपने प्रयासों को नतीजे में बदलने का मौका दे सकता है. जॉब में आपकी मेहनत नोटिस की जा सकती है. बॉस या सीनियर से कोई जरूरी बातचीत हो सकती है. करियर बदलने का सोच रहे हैं तो नए ऑप्शन सामने आ सकते हैं. बिजनेस में मार्केटिंग, सेल्स और कम्युनिकेशन से फायदा मिल सकता है. अचानक किसी पुराने संपर्क से काम की बात बन सकती है. धन के मामले में अतिरिक्त कमाई का रास्ता खुल सकता है. हालांकि किसी भी इन्वेस्टमेंट में जल्दबाजी से बचें. भाई-बहन या करीबी लोगों से रिश्ते बेहतर होंगे. लव रिलेशन में पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा. सिंगल लोगों की किसी दिलचस्प व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है. मन को सुकून देने वाली कोई छोटी उपलब्धि आपको भीतर से खुश कर सकती है.

बुध गोचर कन्या राशिफल

कन्या राशि के लिए यह गोचर सबसे ज्यादा प्रभावशाली माना जा रहा है, क्योंकि बुध इस राशि में ही प्रवेश कर रहे हैं. इस गोचर से आपकी सोच और कम्युनिकेशन दोनों में निखार आ सकता है. जॉब में आपकी प्रोफेशनल इमेज मजबूत हो सकती है. कोई जरूरी मीटिंग आपके पक्ष में जा सकती है. करियर में नई जिम्मेदारी या बेहतर रोल मिलने की संभावना बन सकती है. बिजनेस करने वालों को प्लानिंग और मैनेजमेंट का सीधा फायदा मिल सकता है. पैसा कमाने के नए आइडिया पर काम शुरू कर सकते हैं. फाइनेंस से जुड़े फैसलों में आपकी एनालिसिस काम आएगी. स्टूडेंट्स के लिए कॉम्पिटिटिव एग्जाम और इंटरव्यू की तैयारी अच्छी रह सकती है. लव रिलेशन में अपनी बात साफ रखने से बॉन्डिंग मजबूत होगी. लाइफ पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर कोई जरूरी प्लान बन सकता है. इस दौरान खुद पर भरोसा बढ़ेगा और लाइफ को ज्यादा ऑर्गनाइज करने का मौका मिलेगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Puja Path ke Niyam: भगवान को अर्पित प्रसाद फिर से चढ़ाना क्यों वर्जित माना जाता है? जानें सही धार्मिक नियम

बुध गोचर तुला राशिफल

तुला राशि वालों के लिए बुध का गोचर बैकग्राउंड में चल रहे कई कामों को व्यवस्थित करने वाला रह सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी प्लानिंग की तारीफ हो सकती है. किसी पुराने प्रोजेक्ट को नए तरीके से शुरू करने का मौका मिल सकता है. जॉब में बदलाव सोच रहे हैं तो प्रोफाइल को अपग्रेड करने का समय है. बिजनेस में खर्च, स्टॉक और पेमेंट का हिसाब ठीक करने से फायदा होगा. कोई पुराना पेमेंट वापस मिल सकता है. कमाई सामान्य से बेहतर हो सकती है, लेकिन फिजूलखर्ची रोकना जरूरी रहेगा. विदेश, ऑनलाइन काम या दूर बैठे क्लाइंट से जुड़ा कोई अवसर मिल सकता है. लव रिलेशन में छोटी बातों को लेकर बहस से बचें. पार्टनर को समय देने से रिश्ता ज्यादा सहज रहेगा. फैमिली में किसी सदस्य की मदद से तनाव कम हो सकता है. अपनी लाइफ को थोड़ा स्लो करके चलना आपको सुकून और मानसिक संतुष्टि दे सकता है.

---विज्ञापन---

बुध गोचर मकर राशिफल

मकर राशि वालों के लिए कन्या राशि में बुध का गोचर करियर और उपलब्धियों के मोर्चे पर अच्छे मौके बना सकता है. जॉब में आपकी प्रोफेशनल स्किल खुलकर सामने आ सकती है. सीनियर्स आपके काम को नोटिस कर सकते हैं. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की बातचीत आगे बढ़ सकती है. बिजनेस वालों को किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से फायदा होगा. नई डील करते समय पेपरवर्क ध्यान से पढ़ना आपके लिए जरूरी रहेगा. धन के मामले में कमाई के साथ सेविंग पर भी फोकस बढ़ेगा. स्टूडेंट्स को किसी मेंटर या टीचर की मदद से सही दिशा मिल सकती है. नेटवर्किंग से करियर में कोई नया कनेक्शन जुड़ सकता है. लव रिलेशन में व्यस्तता के बावजूद पार्टनर के लिए समय निकालना जरूरी होगा. फैमिली में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन सम्मान भी मिलेगा. सही प्लानिंग के साथ यह गोचर आपको करियर में मजबूत पोजिशन और भीतर से संतुष्टि दिला सकता है.

यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: इन 3 मूलांक वालों से रहें सावधान, दोस्त बनकर पीठ पीछे करते हैं बड़ा वार

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Aug 31, 2026 05:03 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola