---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal: आज सोमवार को मेष, तुला समेत 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें 31 अगस्त 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 31 अगस्त 2026 सोमवार को ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं.

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 31 August 2026: आज 31 अगस्त 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. इसके साथ ही आज बहुला चतुर्थी और कजरी तीज का व्रत है. आज भद्रा का साया और पंचक रहने वाले हैं. अशुभ राहुकाल, यमगण्ड और गुलिक काल रहने वाला है. आज ग्रहों की स्थिति और चाल से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, आप यहां जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 31 अगस्त 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि 

---विज्ञापन---

कई दिनों से किसी से आप मन की बात कहना चाहते थे उसके लिए आज प्रयास करें सफलता मिलेगी. संतान की उन्नति आपकी खुशी को बढ़ाएगी. सोचे हुए काम पूरे बनेंगे. बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी. व्यापार अच्छा चलेगा, दूसरों की देखा-देखी नहीं करें. श्री हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पण करें.

वृषभ राशि 

---विज्ञापन---

आपके अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी. आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे. प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा. कला की तरफ रुझान होगा. व्यापार में नए अनुबंध होंगे. आय में वृद्धि के योग हैं. आज श्री हनुमान जी को सिंदूर तेल और जनेऊ अर्पण करें, कार्य सिद्ध होंगे.

मिथुन राशि 

---विज्ञापन---

विवाह योग्य जातकों को लिए यह समय अनुकूल है. संतान की चिंता रहेगी, शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे. व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा. पिता से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. आज श्री हनुमान जी को गुड़ का नेवेद्य लगाएं.

कर्क राशि 

---विज्ञापन---

आप संतान के कार्यों से दुखी रहेंगे. व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी. अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा. परिश्रम का महत्व समझें. वाद-विवाद में ना पड़ें. आज श्री हनुमान जी को गुलाब के फूलों की माला और मिठाई का भोग लगाएं.

सिंह राशि 

---विज्ञापन---

अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक वाद-विवाद को टालें. आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें. आत्मविश्वास बढ़ेगा. यात्रा संभव है. श्री हनुमान जी के मंदिर पर लाल ध्वज अर्पण करें और फल का भोग लगाएं.

ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: सितंबर में ग्रहों की स्थिति से 5 राशियों को हो सकता है लाभ, करियर में मिलेगी सफलता

---विज्ञापन---

कन्या राशि 

आज के दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी. व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा. आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे. वाहन क्रय करने के योग हैं. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. समय अनुकलता का आभास होगा. श्री हनुमान जी को शमी पत्र अर्पण करें और बेसन के लड्डू का भोग लागाएं.

---विज्ञापन---

तुला राशि 

दिन की शुरुआत खुशनुमा रहेगी. संतान सुख संभव है, व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा. जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे. महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे. सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी. श्री हनुमान को लाल वस्त्र अर्पण करें और हलवे का भोग लगाएं.

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि 

माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा. व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी. किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी. श्री हनुमान जी को 108 तुलसी पत्र पर श्री राम नाम लिखकर अर्पण करें, मनोकामना पूरी होगी.

---विज्ञापन---

धनु राशि 

बोलने से पहले सोचें और जूठ बोलने से बचें. आपको दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा. सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे. पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी. यात्रा संभव है. श्री हनुमान जो को 7 बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ सुनाएं.

---विज्ञापन---

मकर राशि 

आजकल आप के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ रहा है अपने स्वभाव परिवर्तन लाना जरूरी है. घर में क्लेश बढ़ेंगे. पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे. श्री हनुमान जी को आज सुन्दरकाण्ड का पाठ सुनाएं और लापसी का नेवेध्य अर्पण करें, कार्य अती शीघ्र पुरे होंगे.

---विज्ञापन---

कुंभ राशि 

आज परिजनों से सहयोग मिलेगा. मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी. संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे. व्यापार अच्छा चलेगा, आय से अधिक व्यय नहीं करें. आज श्री हनुमान जी को गुड़ चने का भोग जरूर लगाएं.

---विज्ञापन---

मीन राशि 

कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे. आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे. व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे. फिजूल की बातों से दूर रहें. सामाजिक मामलों में आलोचना होगी. आज हनुमान जी को गुड़ के चूरमे का भोग लगाएं.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Aug 31, 2026 07:59 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola