Numerology: दिलदार और दानवीर होते हैं इस मूलांक के लोग, दूसरों की मदद के लिए हमेशा रहते हैं आगे

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्म तारीख मूलांक और स्वामी ग्रह से व्यक्ति के बारे में जान सकते हैं. अंक शास्त्र के मुताबिक कई लोग दानवीर स्वभाव के होते हैं. आइये इन लोगों के मूलांक के बारे में जानते हैं.

Untitled design (2)

हेल्पफुल होते हैं इस मूलांक के लोग (Pic Credit - AI)

विज्ञापन

Numerology: अंक ज्योतिष में मूलांक के जरिए व्यक्ति की खूबियों के बारे में जान सकते हैं. मूलांक के अनुसार, कई लोग बेहद मददगार स्वभाव वाले होते हैं. यह दूसरों को मुसीबत में देख हमेशा मदद के लिए हाथ बढ़ाते हैं. यह लोग दिलदार और दानवीर स्वभाव के होते हैं. इस मूलांक के लोग उदार, साहसी और प्रभावशाली होते हैं. दरअसल, हम यहां मूलांक 9 वालों की बात कर रहे हैं. यह लोग हेल्पफुल नेचर के होते हैं.

मूलांक 9 वाले लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है. मूलांक 9 वाले लोगों के स्वामी ग्रह मंगल हैं. मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, पराक्रम का कारक ग्रह मानते हैं. मूलांक 9 वाले लोगों पर इन ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलता है. यह लोग आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं. इन लोगों को गुस्सा जल्दी आता है लेकिन यह लोग मददगार स्वभाव के भी होते हैं.

विज्ञापन

दानवीर स्वभाव है खासियत

मूलांक 9 के लोगों के स्वामी ग्रह मंगल हैं. इन लोगों पर मंगल का प्रभाव देखने को मिलता है. मूलांक 9 का स्वभाव उदार होता है. यह लोग दूसरों को मुसीबत में देखकर मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. यह नेकदिल और दूसरों की मदद करने वाले होते हैं. बिना किसी स्वार्थ और के दूसरों की मदद करते हैं. इन लोगों को दूसरों के चेहरे पर खुशी देखकर अच्छा लगता है. इसके लिए यह लोग हर संभंव प्रयास करते हैं. हर किसी की मदद के लिए यह तैयार रहते हैं. परिवार, दोस्तों या जान पहचान के लोगों के अलावा भी अनजान लोगों की मदद करते हैं.

सामाजिक कार्यों में आगे

मूलांक 9 वाले लोग दान-पुण्य के काम में आगे रहते हैं. यह लोग सामाजिक कार्य में अपमा सहयोग देते हैं. यह लोग मददगार होने के साथ ही साहसी और स्पष्टवादी भी होते हैं. यह लोग अपनी बात को खुलकर रखते हैं. धन, समय और अपनी ताकत के साथ हमेशा दूसरों की भलाई का काम करते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ