Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं पढ़ाई में ब्रिलिएंट, खूब कमाती हैं धन

Numerology: अंक ज्योतिष में मूलांक 7 को बेहद भाग्यशाली माना गया है। कहते हैं, जो लड़कियां इस मूलांक से संबंधित होती हैं, उन पर कुबेर की विशेष कृपा होती है। आइए जानते हैं, किन तारीखों में जन्मी लड़कियों का मूलांक 7 होता है, इनके स्वामी ग्रह कौन हैं और इनकी विशेषताएं और गुण क्या होते हैं?

Numerology-Mulank-7

Numerology: अंक ज्योतिष में 1 से 9 अंकों को मूलांक माना गया है। इसमें से हर एक मूलांक का विशेष महत्व है। यहां चर्चा मूलांक 7 को लेकर है। अंक ज्योतिष में लड़कियों और महिलाओं के संदर्भ में मूलांक 7 को काफी खास माना गया है। मूलांक 7 वाली लड़कियां कई खूबियों की धनी होती हैं। ये महिलाएं बेहद बुद्धिमान और ज्ञानी होती हैं। इनमें तार्किक सोचने की क्षमता बहुत अच्छी होती है। यही कारण है कि ये समाज में एक अलग स्थान बनाती हैं। आइए जानते हैं, किन तारीखों में जन्मी लड़कियों का मूलांक 7 होता है, इनके स्वामी ग्रह कौन हैं और इनकी विशेषताएं और गुण क्या होते हैं?

विज्ञापन

मूलांक 7 के स्वामी ग्रह

अंक ज्योतिष में मूलांक 7 को बेहद भाग्यशाली माना गया है। कहते हैं, जो लड़कियां इस मूलांक से संबंधित होती हैं, उन पर भगवान कुबेर की विशेष कृपा होती है। इस शास्त्र के अनुसार, किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मी लड़कियों का मूलांक 7 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह केतु हैं, जो अध्यात्म, मोक्ष, कुछ नया और अलग करने की प्रवृत्ति रखते हैं। मान्यता है कि इन तारीखों को जन्मी लड़कियां अपने जीवन में खूब सफलता पाती हैं।

विज्ञापन

पढ़ाई में होती हैं ब्रिलिएंट

अंक ज्‍योतिष के अनुसार इस मूलांक की लड़कियां बचपन से दिमाग से तेज और पढ़ाकू होती हैं। ये नए-नए ट्रिक ईजाद करने के लिए जानने जाते हैं। याद देखा गया है कि ये अक्सर एग्जाम में टॉप करती हैं। इनकी पढ़ाई इन्हें हमेशा अच्छे पदों पर जॉब दिलाती हैं, जहां ये प्रतिष्ठा और धन दोनों कमाती हैं।

दिखावा नहीं करती ये लड़कियां

इतना ही नहीं इस तारीख को जन्मी लड़कियां दिल की बहुत साफ होती हैं। यही वजह है कि इस मूलांक की लड़कियां दिखावा नहीं करती हैं। ये जिससे प्रेम करती हैं या जिसे चाहती हैं उसका साथ पूरे दिल से निभाती हैं।

विज्ञापन

किस्मत पर कुबेर होते हैं मेहरबान

अंक शास्त्र के अनुसार, 7 मूलांक वाली लड़कियां बहुत किस्मत वाली होती हैं। ये दूसरों पर निर्भर रहना पसंद नहीं करतीं। इसके लिए ये अपने अंदर मेहनत और मौलिकता जैसे गुण विकसित कर लेती हैं। इसके बल पर ये खूब पैसा कमाती हैं। यह देखा गया है कि इस मूलांक की लड़कियां जिस घर में पैदा होती हैं या जिस घर में जाती हैं, वहां समृद्धि के द्वार खोल देती हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ