Budh Shukra Yog Rashifal: 1 सितंबर से बुध-शुक्र का शुभ योग इन 4 राशियों को देगा 'पुश फोर्स', मजबूत होगा क्रेडिट स्कोर, बढ़ेंगे सुख के साधन

Budh Shukra Yog Rashifal: 1 सितंबर से बुध-शुक्र का शुभ योग 4 राशियों के लिए धन और तरक्की के मौके ला सकता है. करियर, बिजनेस, रिश्तों और सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

budh-shukra-yog

बुध-शुक्र योग 4 राशियों की किस्मत चमका सकता है। (फोटो क्रेडिट: AI | News24)

Budh Shukra Yog Rashifal: ज्योतिषीय गणनाओं में पहले ही यह घोषणा कर दी गई है कि 1 सितंबर, 2026 का दिन ग्रहों की महाहलचल का दिन है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस तारीख यानी 1 सितंबर गुरु, मंगल, बुध और शनि ग्रहों की परस्पर साझेदारी से 10 योग-संयोग बन रहे हैं. ग्रहों की ये खास स्थिति बेहद शुभ मानी जा रही है, जिनका असर धन और तरक्की के नए योग बना सकता है. इसी तारीख को बुध और शुक्र दोपहर बाद 3 बजकर 51 मिनट से चालीसा योग का निर्माण करेंगे. यह एक शुभ योग है, जो तब बनता है, जब बुध और शुक्र जैसे शुभ ग्रह एक-दूसरे से 40 डिग्री की दूरी पर स्थित होते हैं. वेस्टर्न ज्योतिष में इसे ‘नोवाइल ऐस्पेक्ट’ कहा गया है.

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, बुध और शुक्र दोनों ही बेहद शुभ ग्रह हैं. चालीसा योग में बुध और शुक्र की शुभ स्थिति होने से इसे बेहद रचनात्मकता, बुद्धि और संबंधों के लिए अनुकूल माना गया है. इस योग से कम्युनिकेशन, कला, शिक्षा, बिजनेस और नेटवर्किंग में बेहतर अवसर मिलने की मान्यता है. साथ ही, करियर में नई डील, काम में पहचान और आर्थिक लाभ के रास्ते खुल सकते हैं और लव रिलेशन, सामाजिक संपर्क और पार्टनरशिप में तालमेल बेहतर होने के संकेत मिलते हैं. यूं तो इस योग का सकारात्मक असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन 4 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद फलदायी है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें इस योग से उनकी किस्मत को ‘पुश फोर्स’ मिलेगा, क्रेडिट स्कोर मजबूत होगा और सुख के साधन बढ़ेंगे?

विज्ञापन

बुध-शुक्र योग: वृषभ राशिफल

बुध-शुक्र का यह योग वृषभ राशि वालों के लिए फाइनेंस के मामले में खास रह सकता है. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद बन सकती है. इनकम बढ़ाने का कोई नया रास्ता मिल सकता है. बिजनेस में किसी पुराने संपर्क से फायदा हो सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी बात को गंभीरता से लिया जाएगा. किसी जरूरी मीटिंग में आपकी कम्युनिकेशन स्किल काम आएगी. क्रेडिट स्कोर सुधारने के लिए किए गए प्रयासों का अच्छा असर दिख सकता है. गैरजरूरी खर्च पर कंट्रोल रखना फायदेमंद रहेगा. लव रिलेशन में पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है. फैमिली के साथ सुख-सुविधा से जुड़ी कोई खरीदारी हो सकती है. स्टूडेंट्स के लिए क्रिएटिव सब्जेक्ट में फोकस बढ़ने के संकेत हैं.

विज्ञापन

बुध-शुक्र योग: मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए बुध-शुक्र का प्रभाव करियर और नेटवर्किंग में नई हलचल ला सकता है. जॉब में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. आपकी आइडिया शेयर करने की क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी. इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन देने वालों के लिए समय बेहतर रह सकता है. बिजनेस में क्लाइंट बढ़ाने का मौका मिल सकता है. डिजिटल काम और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को खास फायदा हो सकता है. पैसों के मामले में कोई स्मार्ट प्लानिंग आगे चलकर मजबूत स्थिति बना सकती है. क्रेडिट कार्ड या लोन से जुड़े मामलों में लापरवाही से बचें. लव रिलेशन में बातचीत से तनाव कम होगा. सिंगल लोगों की किसी इंटरेस्टिंग व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है. स्टूडेंट्स को नई स्किल सीखने का फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

बुध-शुक्र योग: कन्या राशिफल

कन्या राशि में बुध की मजबूती इस योग को आपके लिए काफी महत्वपूर्ण बना सकती है. फैसले लेने में क्लैरिटी बढ़ेगी. काम को व्यवस्थित करने की आपकी आदत फायदा देगी. जॉब में जिम्मेदारी बढ़ सकती है और उसके साथ पहचान भी मिल सकती है. बिजनेस में पेपरवर्क, अकाउंट और डील से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं. किसी जरूरी फाइनेंशियल प्लान पर काम शुरू करने का मौका मिलेगा. इनकम को व्यवस्थित करने से भविष्य की स्थिति मजबूत हो सकती है. क्रेडिट स्कोर बेहतर करने के लिए पुराने बकाये निपटाना फायदेमंद रहेगा. लव रिलेशन में छोटी बातों को लेकर ओवरथिंकिंग से बचें. लाइफ पार्टनर आपके किसी फैसले में अच्छा सपोर्ट दे सकता है. हेल्थ में रूटीन और खानपान पर ध्यान देना जरूरी रहेगा.

बुध-शुक्र योग: तुला राशिफल

तुला राशि वालों के लिए शुक्र से जुड़ा यह प्रभाव रिश्तों, सुख-सुविधाओं और सामाजिक पहचान को मजबूत कर सकता है. कामकाज में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बन सकता है. बिजनेस पार्टनर के साथ नई डील पर बातचीत आगे बढ़ सकती है. आपकी नेगोशिएशन स्किल काम आएगी. पैसों के मामले में कोई पुराना प्लान फिर से एक्टिव हो सकता है. घर के लिए कोई जरूरी सामान खरीदने का योग बन सकता है. क्रेडिट और पेमेंट से जुड़े मामलों को समय पर पूरा करना बेहतर रहेगा. लव बर्ड्स के बीच रोमांस बढ़ सकता है. सिंगल लोगों को सोशल सर्कल से नया कनेक्शन मिल सकता है. फैमिली में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. स्टूडेंट्स और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को अपने टैलेंट दिखाने का अच्छा मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ