Numerology Personality Traits: इन 3 मूलांक वालों से रहें सावधान, दोस्त बनकर पीठ पीछे करते हैं बड़ा वार

Numerology Personality Traits: कुछ लोग दोस्त बनकर भरोसा जीतते हैं, लेकिन वे लोग फिर वही भरोसा आपके खिलाफ इस्तेमाल कर सकते हैं. अंक ज्योतिष में 3 मूलांकों के स्वभाव को लेकर ऐसी मान्यताएं हैं, जिनसे सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं, वे 3 मूलांक कौन-से हैं?

Numerology-Personality-Traits

अंक ज्योतिष के अनुसार 3 के लोग मूलांक दोस्ती में भरोसा जीतकर धोखा दे सकते हैं। (फोटो क्रेडिट: AI | News24)

विज्ञापन

Numerology Personality Traits: आज के जमाने में क्या को दावे से हर दोस्त को अपना कह सकता है! कुछ लोग सामने से बहुत अच्छे बनते हैं. आपकी हर बात सुनते हैं. आपका सीक्रेट भी जानते हैं, लेकिन मौका मिलते ही वही भरोसा आपके खिलाफ इस्तेमाल करते हैं. अंक ज्योतिष में कुछ मूलांकों के स्वभाव को लेकर ऐसी ही मान्यताएं बताई गई हैं. इनके साथ दोस्ती अच्छी हो सकती है, लेकिन आंख बंद करके भरोसा करना भारी पड़ सकता है. खासकर जब बात सीक्रेट, पैसा या पर्सनल मैटर की हो. आइए जानते हैं, वे 3 मूलांक कौन-से हैं, जिनसे थोड़ा संभलकर रहना बेहतर माना जाता है?

मूलांक 4: रहस्यमयी चालबाज

मूलांक 4 वालों का संबंध राहु से होता है. इनका नेचर थोड़ा रहस्यमयी होता है. इनके मन में क्या चल रहा है, समझना आसान नहीं होता. ये लोगों से जल्दी घुल-मिल जाते हैं. दोस्ती भी काफी स्मार्ट तरीके से निभाते हैं. लेकिन हर बात खुलकर बताएं, ऐसा जरूरी नहीं है. इन्हें कोई बात पसंद न आए, तो सामने चुप रह सकते हैं. बाद में उसी बात को अपने तरीके से हैंडल करते हैं. जिद इनकी बड़ी कमजोरी बन सकती है. कई बार यही जिद रिलेशनशिप और दोस्ती में दूरी बढ़ा देती है. इसलिए इनके साथ दोस्ती रखें, लेकिन अपने पर्सनल सीक्रेट्स शेयर करने में थोड़ा कॉन्फिडेंस के साथ सावधानी भी रखें.

विज्ञापन

मूलांक 7: सीक्रेट्स के मास्टर

मूलांक 7 का संबंध केतु से माना जाता है. ये लोग काफी प्राइवेट नेचर के होते हैं. अपने मन की बात हर किसी से शेयर नहीं करते. सामने वाला इनके कितना भी क्लोज क्यों न हो, ये अपनी पूरी स्ट्रैटेजी आसानी से नहीं बताते हैं. यही वजह है कि इनके इरादे समझना कई बार मुश्किल हो जाता है. दोस्ती में भी ये अपनी स्पेस पसंद करते हैं. कभी बहुत करीब नजर आएंगे. फिर अचानक दूरी बना सकते हैं. लव रिलेशन में भी इनका मूड और व्यवहार समझना आसान नहीं होता. अगर इन्हें कोई बात खटक जाए, तो वे उसे लंबे समय तक मन में रख सकते हैं. इसलिए इनके साथ रिश्ता रखें, लेकिन अपनी हर बात बताने से पहले थोड़ा सोच लेना बेहतर है.

विज्ञापन

मूलांक 8: बदला लेने वाले

मूलांक 8 का संबंध शनि से माना जाता है. ये लोग गंभीर और अपने गोल को लेकर काफी फोकस्ड होते हैं. करियर और सक्सेस इनके लिए बहुत मायने रखती है. ये मेहनत करने से पीछे नहीं हटते हैं. लेकिन इन्हें अगर किसी बात से गहरा धक्का लगे, तो उसे भूलना आसान नहीं होता है. ये तुरंत रिएक्ट करने के बजाय चुप रहना पसंद करते हैं. फिर सही समय देखकर जवाब देने की कोशिश करते हैं. इसी वजह से इनके व्यवहार को लेकर सावधानी की सलाह दी जाती है. दोस्ती, पार्टनरशिप या लव रिलेशन में इनके साथ साफ बातचीत रखना जरूरी है. बेवजह कॉन्फ्लिक्ट से बचना ही बेहतर रहता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ