---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shani Gochar: आज से इन 5 राशियों पर बरसेगा शनि का कहर, करोड़पति से बन सकते हैं फकीर

वृश्चिक (Vrishchik Rashifal 2023) शनि के कुंभ राशि (Shani Gochar) में जाते ही वृश्चिक राशि वालों की भी ढैय्या प्रारंभ हो जाएगी। शनि वृश्चिक राशि के चौथे भाव में गोचर करेंगे। यह वक्त आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। आप दिल और छाती की बीमारियों से पीड़ित रह सकते हैं। हेल्थ और खान-पान का काफी ध्यान […]

---विज्ञापन---

वृश्चिक (Vrishchik Rashifal 2023)

शनि के कुंभ राशि (Shani Gochar) में जाते ही वृश्चिक राशि वालों की भी ढैय्या प्रारंभ हो जाएगी। शनि वृश्चिक राशि के चौथे भाव में गोचर करेंगे। यह वक्त आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। आप दिल और छाती की बीमारियों से पीड़ित रह सकते हैं। हेल्थ और खान-पान का काफी ध्यान रखें। संपत्ति को लेकर विवाद पैदा हो सकता है। नियमित स्रोतों से भी इनकम हासिल करने में मुश्किलें पैदा होंगी।

उपाय: हनुमान जी की आराधना करें। मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

मकर (Makar Rashifal 2023)

मकर राशि से ही निकलकर शनिदेव कुंभ राशि में जाएंगे। लेकिन मकर राशि वालों को साढ़ेसाती से राहत नहीं मिलेगी। इन राशि वालों के लिए उतरती साढ़ेसाती शुरू होगी। मान-सम्मान को लेकर आपको ज्यादा सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ परेशानियां रह सकती हैं। चोट भी लग सकती है। हालांकि घर में शांति रहेगी। मगर क्लेश होता ही रहेगा। यह अवधि नौकरीपेशा लोगों को मध्य फल देगी। काम में लापरवाही न बरतें।

---विज्ञापन---

उपाय: सात मुखी रुद्राक्ष धारण करें। लेकिन किसी जानकार से सलाह ले लें।

मकर राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

---विज्ञापन---

मीन (Meen Rashifal 2023)

मीन राशि वालों के लिए Shani Gochar से साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। आपको यात्राओं का कोई फल नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। नई और पुरानी बीमारियां फिर बढ़ सकती हैं। वाणी में कड़वाहट रह सकती है। नौकरीपेशा लोग संभलकर रहें और ट्रांसफर हो सकता है। अगर कारोबार विस्तार का सोच रहे हैं तो उसको अभी ठंडे बस्ते में डाल दें।

उपाय: हर रोज पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

---विज्ञापन---

मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

– पंडित सुधांशु तिवारी “ज्योतिषाचार्य”

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jan 17, 2023 01:05 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola