---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shani Gochar: कुंभ में अस्त हुआ शनि, इन 7 राशियों पर टूटेगा शनि का कहर

तुला (Tula Rashifal February 2023) शनि ग्रह को तुला के लिए विशेष रूप से शुभ माना गया है। ऐसे में इसका पांचवे घर कुंभ में अस्त होना कठिन समय लेकर आ रहा है। मौज-मस्ती भरा समय रहेगा, लेकिन इसमें न उलझें वरन अपने परिवार पर ध्यान दें। ऐसा न करना परिवार की दृष्टि से कष्टदायक […]

---विज्ञापन---

तुला (Tula Rashifal February 2023)

शनि ग्रह को तुला के लिए विशेष रूप से शुभ माना गया है। ऐसे में इसका पांचवे घर कुंभ में अस्त होना कठिन समय लेकर आ रहा है। मौज-मस्ती भरा समय रहेगा, लेकिन इसमें न उलझें वरन अपने परिवार पर ध्यान दें। ऐसा न करना परिवार की दृष्टि से कष्टदायक सिद्ध हो सकता है। घर से निकलते समय भगवान को हाथ जोड़कर निकलें।

तुला राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

---विज्ञापन---

वृश्चिक (Vrishchik Rashifal February 2023)

चौथे भाव में शनि का अस्त होना वृश्चिक राशि के लिए तनाव और आर्थिक तंगी लेकर आ रहा है। यदि आप कोई नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदना चाहते हैं तो अभी 5 मार्च तक के लिए टाल दें। ऑफिस के साथ-साथ घर-परिवार पर भी विवादों का सामना करना पड़ेगा। पैरेंट्स के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे, उनका ध्यान रखें तथा रेगुलर चेकअप करवाते रहें। प्रतिदिन हनुमानजी की पूजा करने से सब कार्य संवर जाएंगे।

वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

---विज्ञापन---

धनु (Dhanu Rashifal February 2023)

इस राशि के लिए शनि तीसरे भाव में अस्त (Shani Gochar) होगा। तीसरे घर को भाई-बहन तथा छोटी यात्राओं का कारक कहा गया है। अत: भाई-बहनों के साथ रिश्तों को बना कर रखें। खास तौर पर कम्यूनिकेशन के फील्ड में काम करने वाले लोगों को अलग-अलग तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी अनजाने डर के कारण आगे बढ़ने से डरेंगे। सप्ताह में एक दिन किसी धार्मिक स्थल पर सेवा करें।

धनु राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

---विज्ञापन---

अन्य राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

First published on: Jan 31, 2023 03:56 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola