---विज्ञापन---

Video: अगस्त में कैसा रहेगा मिथुन राशि का पारिवारिक जीवन? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

Horoscope 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए अगस्त के महीने में जीवन कैसा रहेगा. इनके घर-परिवार के साथ संबंध कैसे होंगे. इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

अगस्त 2026 में मिथुन राशि का राशिफल

अगस्त 2026 में मिथुन राशि वालों को परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है।

मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जबकि वैवाहिक जीवन औसत रहेगा।

सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा, शारीरिक कमजोरी और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

ज्योतिषीय स्थिति और उपाय

सूर्य देव 17 तारीख को सिंह राशि में गोचर करेंगे, और मिथुन राशि के मुखिया को शिवालय में अभिषेक करने की सलाह दी गई है।

---विज्ञापन---

Horoscope 2026: अगस्त 2026 में मिथुन राशि वालों को परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा. आपकी राशि में मंगल गोचर कर रहे हैं. द्वितीय भाव में बुध बृहस्पति कुटुंब भाव में सूर्य के साथ है. सूर्य देव 17 तारीख सिंह राशि में गोचर करेंगे. आपकी कुंडली के तृतीय भाव में भाई-बहन के स्थान में केतु मौजूद हैं. आपकी राशि में शुक्र नीच हैं. मिथुन राशि के पारिवारिक जीवन के लिए समय मिला-जुला रहेगा.

मजबूत होगी आर्थिक स्थिति

ग्रहों की स्थिति से मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आपकी घर के बाकी सदस्यों से छोटी-छोटी बातों पर तकरार या बहस हो सकती है. माता पिता की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है. आपका वैवाहिक जीवन भी औसत रहने वाला है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आप परिवार की जिम्मेदारियां संभालेंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें कालसर्प दोष मुक्ति के उपाय, जीवन की मुश्किलों का होगा अंत, आएगी सुख-समृद्धि

विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं. हालांकि, आपको शादी का फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा. सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा. आपको शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है. मिथुन राशि वालों को क्रोध और तनाव पर नियंत्रण रखना होगा. वरना आपको ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है.

---विज्ञापन---

मिथुन राशि के लिए उपाय

मिथुन राशि के जो लोग घर के मुखिया हैं उन्हें शिवालय में जाकर शिवलिंग पर जल से, दूध से, गन्ने के रस से, शहद से, घी से, दही से और फिर शुद्ध जल से अभिषेक करना चाहिए. आप इसके साथ ही रुद्रसूक्त का पाठ करें. आप इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 16, 2026 10:01 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola