Aaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ, पढ़ें 16 अगस्त 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 16 अगस्त 2026 रविवार को ग्रह स्थिति के संयोग से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं.

RASHIFAL.jpg_2acae6

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: आज 16 अगस्त 2026 को सावन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. आज सावन शुक्ल पक्ष चतुर्थी पर सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग बन रहा है. इसके साथ ही भद्रा और राहुकाल रहेगा. आज का दिन ग्रहों की स्थिति और चाल से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 16 अगस्त 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि 

विज्ञापन

आज आपको किसी से भी विवाद नहीं करना है. अपने अधिकारों का भी गलत प्रयोग न करें. आपके द्वारा की गई यात्रा लाभकारी रहेगी. आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. निवेश आदि में आपको सफलता मिलेगी. कोई भी निर्णय सावधानी पूर्वक लें अन्यथा हानि संभव है.

वृषभ राशि 

विज्ञापन

आज आप प्रोफेशन में परिवर्तन चाहेंगे. पढ़ाई में आपकी रूचि की कमी रहेगी. आपके पैरों में दर्द रह सकता है जिसकी वजह से आप अस्त व्यस्त रहेंगे. कोई भी कार्य उत्तेजना न करें क्योंकि उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे. आपके व्यय में भी वृद्धि होगी. तनाव तथा चिंता आप पर हावी होंगे. कोई भी जोखिम न उठाएं.

मिथुन राशि 

विज्ञापन

आज व्यवसाय को लेकर यात्रा हो सकती है. प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलने के योग भी हैं. घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंता रहेगी. आपका फंसा हुआ धन वापस मिलने की उम्मीद है. आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है.

कर्क राशि 

विज्ञापन

रोज नई योजना बनती है, पर चालू एक भी नहीं होती, इस पर ध्यान दें. परिवार में आपकी पूछ परख थोड़ी कम होगी. पिता के साथ आजकल अच्छी घुल मिल रही है. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. भय, चिंता तथा तनाव का माहौल ख़त्म होगा. आपकी मेहनत अधिक होगी.

सिंह राशि 

विज्ञापन

आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है. नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें. किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है. धर्म-कर्म में आपकी रुचि रहेगी. आज का निवेश आपके लिए शुभ रहेगा. राजकीय सहयोग मिलेगा. दुर्घटनादि से बचें. विवाद न करें.

विज्ञापन

कन्या राशि 

आज दिन की शुरुआत में आलस्य हावी रहेगा. आज आपको संतों का सानिध्य मिलेगा. वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें. आप विवाद से बचें. अति विश्वास हानिकर सिद्ध होगा. विद्यार्थी खेल कूद में अपना दिमाग ज्यादा लगाएंगे.

विज्ञापन

तुला राशि 

किसी भी कीमत पर झुकना आप को पसंद नहीं है. हालांकि आपकी वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी. आपको गृहस्थ सुख भी मिलेगा. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. कार्य में बाधा संभव है. मकान बदलने से आपको लाभ होगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि 

आप अपने करियर को लेकर ईमानदार नहीं है तो संभल जाएं. आज संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं. जो आपको लाभ देंगे. कार्यस्थल में आपकी उन्नति होगी. निवेश इत्यादि आपके लिए लाभदायक रहेंगे. थकान अधिक हो सकती है. खान पियन संयमित रखें.

विज्ञापन

धनु राशि 

आज समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे. आज विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा. आज आपको स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. अनाज में निवेश शुभ रहेगा. सोच विचार कर व्यापार करें, अन्यथा अचानक हानि संभावित है.

विज्ञापन

मकर राशि 

अपने हौसले से ही आप उन्नती करेंगे. नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है. माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी. परिवार में आपसी विवाद हो सकता है. शुभ समाचार मिल सकता है. नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेंगे. जीवन साथी का साथ मिलेगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि 

कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे. आप की गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं. बातचीत से काम बन जाएंगे. कार्यसिद्धि होगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आपको धनलाभ होगा. किसी चीज से डरे हुए हैं.

विज्ञापन

मीन राशि 

आज आपको बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिए. पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है. आज मित्रो से आपको शुभ समाचार मिलेंगे. आज आपका आत्म सम्मान बढ़ेगा. वाहन सुख संभव है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ