Aaj Ka Rashifal 15 August 2026: आज 15 अगस्त 2026 को सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. आज हरियाली तीज का व्रत है. इसके साथ ही आज स्वतंत्रा दिवस मनाया जा रहा है. आज राहुकाल और भद्रा का साया रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति और चाल से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, आप यहां जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 15 अगस्त 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
आपकी नौकरी में भाग्योन्नति के योग बन रहे हैं. आप समझ और संभल कर ही कार्य करें तभी सफल रहेंगे. आपके निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी और धनलाभ के योग भी बन रहे हैं. साझेदारी संभल कर करें. आज चाँदी की कोई वस्तु जरूर खरीदें.
आप की कार्य पद्धति से आज अधिकारी खुश होंगे. संतान के कार्यों से तनाव रहेगा और चिंता बढ़ सकती है. अचानक से बड़े खर्च सामने आएंगे. अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे. आपका धन विद्युत उपकरण पर खर्च संभव है.
जो भी करें बहुत होशियारी और समझदारी से करें. कई लोगों की नजर आप पर है. आज बकाया धन की वसूली होगी. व्यावसायिक यात्रा आपके लिए सफल रहेगी. लाभ के अवसर आपके हाथ आएंगे. कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी.
अध्ययन में रूचि न होने से परिवार जनों से अनबन हो सकती है. अचानक हानि संभव है. व्यवसायिक नई योजनायें बनेगी. आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा. निवेश आदि आपके लिए लाभदायक रहेंगे. घर के मंदिर में आज श्री यंत्र कि स्थापन जरुर करें.
आज परिजनों के साथ तीर्थाटन संभव है. बाहरी जनों से सहयोग मिलेगा. मन इच्छित कार्य की सिद्धि होगी. आज भवन में आपका निवेश शुभ रहेगा. मस्तिष्क में पीड़ा संभव है. नए वस्त्रों की प्राप्ति भी संभव है.
आप के व्यवहार के कारण लोग आप की तारीफ करेंगे. वाहन-मशीनरी, अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें. कीमती वस्तु गुम हो सकती है. गलत मार्ग पर जा कर जोखिम न लें. आज होने वाले बेवजह विवाद से बचें. भविष्य के लिए किसी निवेश की आशंका है.
संगत के कारण अपमानित होना पड़ सकता है. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. शासन प्रशासन से आपको सहयोग मिलेगा. परिणय संबन्ध के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी. वायदा बाजार में लाभ होगा. नौकरी में पदोन्नति संभव है.
निवेश करने में जल्दबाजी न करें. संपत्ति के कार्य आपको लाभ देंगे. व्यवसायिक उन्नति होगी. विवेक से कार्य करें, लाभ होगा. किसी से विवाद न करें. यश कीर्ति में वृध्दि होगी. झूठ बोलने से बचें, आपके घर की लक्ष्मी प्रसन्न होगी.
घर के कामकाज में आप व्यस्त रहेंगे. मित्रों की सहायता करनी पड़ेगी. पिकनिक-पार्टी का आनंद मिलेगा. कलात्मक कार्य सफल होंगे. निवेशादि आपके लिए शुभ रहेगा. जीवनसाथी की चिंता रहेगी. स्वर्ण की प्राप्ति संभव है.
आप कुछ भी बोलने से पहले हजार बार सोच लें. निर्णय लेने में कमजोर रहेंगे. आप का मन अत्यंत चंचल है. दुसरों के झंझटों में न पड़ें. शरीर सुस्त रहेगा. पुराना रोग उभर सकता है. परिवार के लिए आज कोई उपहार जरूर लें.
आज आकस्मिक धन लाभ होगा. आत्म सम्मान भी बढ़ेगा. संतान पक्ष की चिंता स्वास्थ ख़राब कर सकती है यद्यपि आज आपके विरोधी शांत रहेंगे. निवेश शुभ रहेगा. आज कलम कुमकुम जरूर खरीदें.
आवास निवास की समस्या का समाधान होगा. परिणय प्रयास सफल रहेंगे. परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे. धन प्राप्ति सुगम होगी. भागदौड़ अधिक होगी. आभूषण प्राप्त हो सकते हैं. विद्यार्थी वर्ग किसी कारण से असंतुष्ट रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.