---विज्ञापन---

Video: मकर राशि वालों के लिए बन रहे सफलता के योग, जानिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना?

Horoscope 2026: मकर राशि वालों के लिए अगस्त के महीने कामकाज के लिए समय कैसा रहेगा. इन्हें करियर में किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा. आइये प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार जानते हैं.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

मकर राशि अगस्त 2026 राशिफल

अगस्त 2026 में मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों को लाभ और करियर में अच्छे बदलाव मिल सकते हैं।

मकर राशि के जातकों को नौकरी में नई जिम्मेदारी या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है।

अगस्त 2026 में मकर राशि के कारोबारियों के लिए महीना लाभदायक रहेगा और वे कारोबार विस्तार कर सकते हैं।

सुझाए गए उपाय

मकर राशि वालों को भगवती दुर्गा की आराधना करनी चाहिए और शुक्रवार को मंदिर जाकर पूजा करनी चाहिए।

---विज्ञापन---

Horoscope 2026: मकर राशि के नौकरीपेशा और कारोबारियों के लिए अगस्त महीने में समय कैसा रहेगा, इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए अगस्त का महीना अच्छा रहेगा. इन लोगों को लाभ मिल सकता है. करियर में अच्छे बदलाव आएंगे. नौकरी में नई जिम्मेदारी दी जा सकती है या आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की तारीफ होगी.

कैसा रहेगा महीने का दूसरा भाग?

मकर राशि वालों के महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे. आर्थिक तौर पर समय आपके लिए अच्छा रहेगा. सरकारी और प्रशासनिक कार्यों में हैं तो तरक्की मिल सकती है. करियर में स्थिरता और तरक्की के योग बनेंगे. कारोबारियों के लिए अगस्त का महीना लाभदायक रहेगा. आप कारोबार का विस्तार करने का सोच रहे हैं, तो समय अच्छा रहेगा. साझेदारी का कारोबार अच्छा चलेगा. आप लोगों को इससे अधिक मुनाफा हो सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Budh Guru Yuti 2026: आज स्वतंत्रता दिवस ग्रहों का शुभ संयोग, धनु, मकर समेत 5 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस

करें ये उपाय

आप लोगों के आजीविका भाव के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. आप लोगों को भगवती दुर्गा की आराधना करनी चाहिए. शुक्रवार के दिन मंदिर जाकर मां भगवती की पूजा-अर्चना करें. इससे आपके भाग्य का उदय होगा. इसके साथ ही तरक्की के योग बनेंगे. आप मकर राशि वालों के अगस्त राशिफल के बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Aug 15, 2026 01:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola