Shukra Pushkaransh: किसी भी ग्रह की पुष्करांश स्थिति कुंडली में बेहद शुभ स्थिति मानी गई है, क्योंकि इसका प्रभाव हमेशा सकारात्मक और फलदायी होता है. विशेषकर शुक्र पुष्करांश और भी शुभ होता है, क्योंकि शुक्र स्वयं एक अति-शुभ ग्रह हैं. इससे जीवन में सकारात्मक प्रभाव जबरदस्त रूप से बढ़ जाता है और व्यक्ति को इससे धन, सुख-समृद्धि, प्रेम, कला और वैवाहिक जीवन से जुड़े अच्छे परिणाम मिलते हैं. इस साल की हरियाली तीज, जो 15 अगस्त को मनाई जाएगी, के सुअवसर पर ‘शुक्र पुष्करांश’ संयोग बन रहा है, जो इस दिन की शुभता और महत्व को और भी बढ़ा देता है. इसके साथ ही, इस दिन कालपुरुष कुंडली में भाग्येश चंद्रमा और लाभेश बुध आपस में राशि परिवर्तन भी कर रहे हैं, जो अनेक राशियों के लिए काफी अनुकूल रहेगा. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, हरियाली तीज पर ‘शुक्र पुष्करांश’ संयोग से यूं तो सभी राशियां प्रभावित होंगे, लेकिन 4 राशियों के लिए यह बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता हैं. आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं, इनके इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है और रिश्तों में मिठास घुलेगी?
शुक्र पुष्करांश: वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र पुष्करांश का असर खास रह सकता है. इनकम बढ़ाने का कोई नया रास्ता खुल सकता है. जॉब में आपकी पसंद और क्रिएटिव सोच काम आएगी. वर्क प्लेस पर आपकी तारीफ हो सकती है. बिजनेस में कोई पुराना क्लाइंट फिर जुड़ सकता है. लव रिलेशन में बातों की मिठास बढ़ेगी. सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है. फैमिली में माहौल हल्का और खुशनुमा रहेगा. स्टूडेंट्स कला, डिजाइन या कम्युनिकेशन से जुड़े काम में बेहतर कर सकते हैं. किसी जरूरतमंद महिला की मदद करना मन को सुकून देगा.
यह भी पढ़ें: Surya Arghya Benefits: सुबह-सुबह सूर्य को जल का अर्घ्य देना क्यों है इतना शुभ? जानें धार्मिक महत्व और जल चढ़ाने का सही तरीका
शुक्र पुष्करांश: मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए यह संयोग कमाई और कनेक्शन दोनों के लिहाज से काम का रहेगा. किसी पुराने कॉन्टैक्ट से नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. जॉब में रुकी बातचीत आगे बढ़ेगी. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की खबर भी मिल सकती है. बिजनेस में बातचीत से डील फाइनल करने का मौका मिलेगा. पैसे को लेकर कोई अटका काम सुलझ सकता है. लव रिलेशन में पार्टनर के साथ गलतफहमी दूर होगी. लव बर्ड्स भविष्य को लेकर कोई प्लान बना सकते हैं. दोस्तों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे. किसी छात्र को पढ़ाई की जरूरी चीज दिलाने से खुशी मिलेगी.
शुक्र पुष्करांश: तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए शुक्र पुष्करांश रिश्तों और पर्सनल ग्रोथ का नया रंग ला सकता है. करियर में आपकी पर्सनैलिटी काम आएगी. कोई सीनियर आपको महत्वपूर्ण काम सौंप सकता है. बिजनेस में ब्रांड या प्रोडक्ट की पहचान बढ़ाने का मौका मिलेगा. इनकम में धीरे-धीरे अच्छा सुधार दिख सकता है. कोई पुराना भुगतान भी वापस मिल सकता है. लव रिलेशन में रोमांस बढ़ेगा. लाइफ पार्टनर के साथ कोई पुरानी नाराजगी खत्म हो सकती है. सोशल सर्कल में आपकी मौजूदगी खास महसूस होगी. किसी जरूरतमंद के इलाज या जरूरी खर्च में छोटी मदद करना शुभ अनुभव देगा.
यह भी पढ़ें: Milk Spilling Meaning: दूध का बार-बार गिरना महज लापरवाही है या संकट का संकेत? जानें ज्योतिष का रहस्य
शुक्र पुष्करांश: मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए यह संयोग मेहनत का रिजल्ट दिखाने वाला रह सकता है. लंबे समय से चल रही करियर की कोशिश रंग ला सकती है. जॉब में नई भूमिका मिलने के संकेत हैं. बिजनेस में किसी महिला संपर्क से फायदा मिल सकता है. इनकम का दूसरा सोर्स शुरू करने का आइडिया काम करेगा. फिजूल खर्च रोकने से सेविंग मजबूत होगी. लव रिलेशन में पार्टनर आपकी मेहनत को समझेगा. फैमिली में किसी बड़े की सलाह आगे काम आएगी. स्टूडेंट्स को किसी प्रतियोगिता या स्किल टेस्ट में फायदा मिल सकता है. किसी जरूरतमंद को रोजमर्रा की जरूरी चीजें देना मन को अच्छा लगेगा.
शुक्र पुष्करांश: मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए यह योग भावनात्मक और आर्थिक दोनों मोर्चों पर राहत दे सकता है. करियर में अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है. वर्क फ्रॉम होम या फ्रीलांस काम करने वालों को नया असाइनमेंट मिल सकता है. बिजनेस में क्रिएटिव आइडिया से कमाई बढ़ सकती है. पुराने निवेश या रुके भुगतान से फायदा मिलने की उम्मीद है. लव रिलेशन में पार्टनर के साथ खुलकर बात करना रिश्ते को मजबूत करेगा. सिंगल लोगों की किसी पुराने परिचित से फिर बातचीत शुरू हो सकती है. फैमिली में आपकी बात को महत्व मिलेगा. स्टूडेंट्स का फोकस बेहतर रहेगा. किसी बेसहारा पशु के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था करना मन को खुशी देगा.
यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: मीठी छुरी होते हैं इन 3 राशियों के लोग, बातों से जीतेंगे दिल; पीठ पीछे चलेंगे चाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.