---विज्ञापन---

Video: मेष राशि की आर्थिक स्थिति के लिए कैसा रहेगा अगस्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

Horoscope 2026: अगस्त महीने में ग्रहों की स्थिति के अनुसार, मेष राशि के लिए समय कैसा रहेगा. इन लोगों की आर्थिक स्थिति पर क्या प्रभाव पड़ेगा. इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

अगस्त 2026 मेष राशिफल

अगस्त महीने की शुरुआत में शुक्र ग्रह कन्या राशि में गोचर कर गए हैं और पूरे महीने वहीं रहेंगे।

शुक्र मेष राशि के धन भाव के स्वामी हैं, और कन्या राशि में होने से वे नीच के माने जाते हैं।

नीच का धनेश होने के कारण मेष राशि वालों के लिए यह महीना आर्थिक रूप से मुश्किल भरा रहेगा।

सुझाए गए उपाय

मेष राशि वालों को श्री सूक्तम के 16 मंत्रों का सुबह-शाम पाठ करना चाहिए और गणेश जी को लड्डू व दूर्वा अर्पित करनी चाहिए।

Photo Credit- News24GFX
---विज्ञापन---

Aries August Horoscope 2026: अगस्त महीने के शुरू होते ही शुक्र ग्रह कन्या राशि में गोचर कर गए हैं. अब पूरे महीने शुक्र कन्या राशि में रहेंगे. शुक्र मेष राशि के धन भाव के स्वामी है. धन भाव के स्वामी शुक्र के कन्या राशि में होने से यह नीच के हैं. नीच का धनेश होने से आर्थि तौर पर आपके लिए महीना मुश्किल भरा रहेगा. ऐसे में मेष राशि वालों को पैसों के मामले में लेन-देन से सावधान रहना होगा. शेयर बाजार और किसी भी प्रकार के निवेश में जोखिम लेने से बचें.

आर्थिक तौर पर रहें सावधान

आप किसी अनुभवी की सलाह पर भी निवेश करने से पहले सौ बार सोचें. संपत्ति में भी सोच समझ करके निवेश करें. बिना योजना के खर्च करने से बचें. अनावश्यक खरीददारी और दिखावे पर पैसा खर्च ना करें. नया कर्ज लेने से बचें. पुराने कर्ज का भुगतान करने की कोशिश करें. पैसे उधार लेने या किसी को पैसे उधार दिलाने से बचें. ऐसा करने से आपको नुकसान हो सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें कालसर्प दोष मुक्ति के उपाय, जीवन की मुश्किलों का होगा अंत, आएगी सुख-समृद्धि

कैसे रहेंगे आपके संबंध?

शुक्र ग्रह को पैसों के साथ ही संबंध का कारक ग्रह भी माना जाता है. आपको परिवार के सदस्यों से विवाद करने से बचना होगा. वाणी में कठोरता के कारण रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं. पहले से कोई बीमारी है तो लापरवाही ना करें. लंबी और अनचाही यात्राओं से सावधान रहें. आपको ऑफिस में विरोधियों और विवादों से बचकर रहना होगा. आप श्री सूक्तम के 16 मंत्रों का सुबह शाम पाठ करें. गणेश जी को लड्डू और दुर्वा अर्पित करें. आप मेष राशि के राशिफल और उपायों के बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Aug 16, 2026 02:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola