Parivartini Ekadashi 2023: परिवर्तिनी एकादशी पर क्या करें क्या न करें, जानें यहां धार्मिक नियम

Parivartini Ekadashi 2023

Parivartini Ekadashi 2023

विज्ञापन

Parivartini Ekadashi 2023: सनातन धर्म में सभी एकादशी का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, साल में 24 एकादशी आते हैं, जिनका अपना-अपना विशेष महत्व होता है। उन्हीं 24 एकादशी में से एक है परिवर्तिनी एकादशी, जिसकी अपनी एक अलग ही महत्व होता है। इस एकादशी पर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है, जिससे वे जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। इसके साथ ही भगवान विष्णु अपने भक्तों की सारी मनोकामना को पूर्ण करते हैं।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु निद्रा में अपनी करवट बदलते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। लेकिन क्या आपको पता है इस दिन कुछ ऐसे कार्य होते हैं, जिसे करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। वहीं कुछ ऐसे भी कार्य होते हैं, जिसे भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। तो आइए जानते हैं भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए कौन से कार्य करना चाहिए और कौन से कार्य नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर करें ये कार्य

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का केसर से अभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही इन्हें पीले रंग की मिठाई का भोग अर्पित करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि जो जातक इस दिन इन कार्यों को करता है, उस पर भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी पर भगवान श्री विष्णु को पीला चंदन, रोली, अक्षत, पीले फूल, तुलसी की मंजरी, ऋतु फल और धूप-दीप आदि अर्पित करना चाहिए।

परिवर्तिनी एकादशी के दिन गीता का पाठ, सहस्त्रनाम का पाठ और ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन
  • परिवर्तिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये काम
  • इस दिन तुलसी का पत्ता नहीं तोड़ना चाहिए।
  • जो जातक व्रत करते हैं, उन्हें इस दिन चावल नहीं खाना चाहिए।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन पाप करने से बचना चाहिए।
  • ऐसी मान्यता है कि इस दिन माता-पिता, गुरु या किसी अन्य व्यक्ति का दिल नहीं दुखाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- धन प्राप्ति के लिए घर में लाएं इस 1 धातु का कछुआ, जानें रखने के सही नियम

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ