Numerology Prediction 25 June 2026: अंक ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से 25 जून 2026, गुरुवार का दिन महत्वपूर्ण है. इस दिन का मूलांक 7 (2+5) है, जिसके स्वामी केतु हैं. वहीं, इस दिन का भाग्यांक 5 (2+5+0+6+2+0+2+6) है, जिसके स्वामी बुध हैं. ग्रह केतु और बुध का कोई रिश्ता नहीं है, लेकिन इनका प्रभाव गुरुवार को 12 राशियों के जीवन पर जरूर पड़ेगा. चलिए अब जानें मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के लिए 25 जून 2026, गुरुवार का दिन इनकम, करियर, हेल्थ और लव रिलेशनशिप आदि के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
25 जून: मूलांक 1 का भविष्यफल
सूर्य ग्रह को मूलांक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो केतु के दुश्मन हैं. वहीं, बुध से इनका कोई रिश्ता नहीं है. ऐसे में ये दिन आपके लिए बहुत ज्यादा बेकार नहीं रहेगा. उम्मीद है कि आप अपने तेज दिमाग से कोई बड़ा फैसला ले लेंगे, जिसके कारण भविष्य में लाभ होगा. साथ ही बहन के घर वालों से आपके रिश्ते सुधरेंगे.
25 जून: मूलांक 2 का भविष्यफल
मूलांक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख) के स्वामी मन-माता के दाता चंद्रमा हैं, जो बुध के दोस्त और केतु के दुश्मन हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा. जहां एक तरफ आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी, वहीं दूसरी तरफ चेहरे पर चमक और एलर्जी से छुटकारा मिलेगा. इसके अलावा अनजाने में खराब हुए रिश्तों को सुधारने का मौका मिलेगा.
25 जून: मूलांक 3 का भविष्यफल
बृहस्पति ग्रह को मूलांक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो केतु के दोस्त और बुध के दुश्मन हैं. इस हिसाब से ये दिन आपके लिए बहुत ज्यादा खराब नहीं रहेगा. बिना डरे आप अपनी बातों को रख पाएंगे और सामने वाले व्यक्ति का दिल जीतने में कामयाब होंगे. इसके अलावा व्यापार से जुड़ी कोई अहम डील हो सकती है, जिससे लंबे समय तक आर्थिक लाभ होगा. साथ ही धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा.
25 जून: मूलांक 4 का भविष्यफल
राहु मूलांक 4 (किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख) के स्वामी हैं, जो बुध और केतु दोनों के दोस्त हैं. उम्मीद है कि ये दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आएगा. बहन के घर वालों से आपके संबंध मजबूत होंगे. साथ ही कोई अहम डील के होने से आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा. इसके अलावा स्मरण शक्ति तेज होगी और पढ़ाई में बच्चों का मन लगेगा.
25 जून: मूलांक 5 का भविष्यफल
ग्रहों के राजकुमार बुध मूलांक 5 (किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख) के स्वामी हैं, जिनका केतु से कोई रिश्ता नहीं है. ऐसे में बुध इस दिन आपको आर्थिक लाभ कराएंगे. साथ ही फेफड़े से जुड़ी समस्या का सही इलाज होगा और आप कोई सही फैसला ले पाएंगे. रिश्तों की बात करें तो उन्हें लेकर तनाव नहीं होने वाला है.
25 जून: मूलांक 6 का भविष्यफल
मूलांक 6 (किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख) के स्वामी सुख-सुविधाओं के दाता ग्रह शुक्र हैं, जो बुध और केतु दोनों के दोस्त हैं. उम्मीद है कि इस दिन आप अपने तेज दिमाग से कोई सही कारोबारी फैसला लेंगे. साथ ही वाणी में मिठास और चेहरे पर आत्मविश्वास रहेगा, जिसके कारण लोग आपसे प्रभावित होंगे और आपकी बातों को अहमियत देंगे. इसके अलावा पाचन दिनभर दुरुस्त रहेगा.
25 जून: मूलांक 7 का भविष्यफल
केतु को मूलांक 7 (किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जिनका बुध से कोई रिश्ता नहीं है. ऐसे में दिनभर आपको केतु की कृपा से लाभ होगा. खासकर, मानसिक स्पष्टता रहेगी और धर्म की तरफ आपका झुकाव बढ़ेगा. इसके अलावा इम्यून सिस्टम मजबूत रहेगा, जिसके कारण बीमारियों से लड़ने की आपको शक्ति मिलेगी.
ये भी पढ़ें- Nirjala Ekadashi 2026: गुरुवार के दिव्य संयोग में निर्जला एकादशी, मेष समेत 4 राशियों पर बरसेगी विष्णु जी की असीम कृपा
25 जून: मूलांक 8 का भविष्यफल
शनि महाराज मूलांक 8 (किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख) के स्वामी हैं, जो बुध और केतु दोनों के दोस्त हैं. इस हिसाब से गुरुवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. शारीरिक रूप से आप ठीक रहेंगे और जरूरी कामों को पूरा करने में लगे रहेंगे. इसके अलावा निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. अविवाहित लोगों के रिश्ते की बात भी इस दिन (25 जून 2026, गुरुवार) आगे बढ़ सकती है.
25 जून: मूलांक 9 का भविष्यफल
ग्रहों के सेनापति मंगल को मूलांक 9 (किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो बुध और केतु दोनों के दुश्मन हैं. ऐसे में दिनभर मानसिक तनाव रहेगा. आपके द्वारा लिया गया एक गलत फैसला आपके पूरे परिवार वालों को मुश्किल में डाल सकता है. साथ ही हाजमा दुरुस्त नहीं रहेगा. रोजाना की तुलना में भागदौड़ भी इस दिन (25 जून 2026, गुरुवार) आप अधिक करेंगे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines