Lucky Zodiac Signs: कर्क समेत इन 4 राशियों का बाल भी बांका नहीं कर पाएगा कोई, निर्जला एकादशी पर द्विद्वादश और नवपंचम योग का बनना रहेगा शुभ

Nirjala Ekadashi 2026: ज्योतिष दृष्टि से देखें तो साल 2026 की निर्जला एकादशी खास है क्योंकि इस दिन अत्यंत शुभ द्विद्वादश और नवपंचम योग का निर्माण हो रहा है. आज यहां पर आप निर्जला एकादशी की तिथि के साथ-साथ इस दिन बनने वाले द्विद्वादश और नवपंचम योग के राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में भी जानेंगे.

Nirjala Ekadashi 2026 Rashifal
1 / 6

देशभर में कल 25 जून 2026, वार गुरुवार को जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित निर्जला एकादशी मनाई जाएगी. हालांकि, ज्योतिष दृष्टि से भी ये दिन खास है क्योंकि 25 जून को अति लाभकारी द्विद्वादश और नवपंचम योग का निर्माण हो रहा है, जिसका शुभ प्रभाव कुछ राशियों के जीवन पर भी पड़ेगा. चलिए जानें निर्जला एकादशी पर बनने वाले दोनों शुभ योग के समय और प्रभाव आदि के बारे में.

विज्ञापन

द्विद्वादश और नवपंचम योग के बनने का समय

द्विद्वादश और नवपंचम योग के बनने का समय2 / 6

पंचांग के अनुसार, निर्जला एकादशी के दिन ग्रह शुक्र और शनि एक-दूसरे से 120 डिग्री पर स्थित होंगे, जिससे शाम 5 बजकर 29 मिनट से नवपंचम योग बनेगा. हालांकि, इससे पहले ग्रह सूर्य और अरुण के 30 डिग्री पर आने से द्विद्वादश योग बन जाएगा, जो कि सुबह 3 बजकर 16 मिनट से प्रभावी होगा.

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer)-

कर्क राशि (Cancer)-3 / 6

रिश्तों में नरमी आएगी और घर वालों के बीच प्यार बढ़ेगा. इसके अलावा धन का सही समय पर निवेश करने से भविष्य में अच्छा लाभ होगा. साथ ही खुद का वाहन खरादने का मौका मिलेगा. शत्रु भी इस दौरान आपको परेशान नहीं करेंगे.

कन्या राशि (Virgo)-

कन्या राशि (Virgo)-4 / 6

यदि आप कोशिश करेंगे तो पुराने मतभेद खत्म होंगे. साथ ही घर का वातावरण पहले से ठीक रहेगा. इस दौरान अपनी आर्थिक स्थिति में भी आपको सुधार देखने को मिलेगा. इसके अलावा किसी बढ़िया जगह पर संपत्ति खरीदने का मौका मिलेगा. ये भी पढ़ें- Nirjala Ekadashi 2026: गुरुवार के दिव्य संयोग में निर्जला एकादशी, मेष समेत 4 राशियों पर बरसेगी विष्णु जी की असीम कृपा

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)-

धनु राशि (Sagittarius)-5 / 6

ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा. साथ ही सैलरी में एकदम से उछाल आने की उम्मीद है. हालांकि, काम के साथ-साथ नई जिम्मेदारियां भी मिलेंगी. लव रिलेशनशिप की बात करें तो वो बढ़िया चलेगा. ये भी पढ़ें- Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त से तनाव में रहेंगी वृषभ समेत ये 5 राशियां, सूर्य ग्रहण के दिन होगा चंद्र गोचर

मकर राशि (Capricorn)-

मकर राशि (Capricorn)-6 / 6

मुश्किल समय में हमसफर का साथ मिलने से आगे का सफर आसान होगा. खासकर, अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप सही फैसला ले पाएंगे. इसके अलावा सेहत भी ज्यादा खराब नहीं होगी. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन