Nirjala Ekadashi 2026: गुरुवार के दिव्य संयोग में निर्जला एकादशी, मेष समेत 4 राशियों पर बरसेगी विष्णु जी की असीम कृपा
Nirjala Ekadashi 2026 Rashifal: 25 जून 2026 की तिथि विष्णु जी के भक्तों के लिए बेहद खास है क्योंकि इस दिन निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा. आज यहां पर आप निर्जला एकादशी पर बनने वाले शुभ योग और राशियों पर पड़ने वाले उनके प्रभाव के बारे में जानेंगे.

निर्जला एकादशी को सभी 24 एकादशियों में बेहद खास व महापुण्यदायी माना गया है, जिसका व्रत इस बार 25 जून 2026 को रखा जाएगा. इस बार निर्जला एकादशी वार गुरुवार को है, जो कि विष्णु जी को समर्पित दिन है. ऐसे में इस दिन का महत्व और बढ़ गया है. इसके अलावा 3 शुभ योग भी निर्जला एकादशी के पावन दिन बन रहे हैं, जिनका शुभ प्रभाव मुख्यतौर पर 4 राशियों के जीवन पर पड़ेगा. चलिए अब जानें निर्जला एकादशी पर बनने वाले 3 शुभ योग के नाम और उन 4 राशियों के बारे में जिन्हें विष्णु जी की कृपा के साथ-साथ शुभ योगों से भी लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं.
निर्जला एकादशी पर बनने वाले शुभ योग
2 / 6द्रिक पंचांग के अनुसार, निर्जला एकादशी के पावन दिन रवि योग सुबह 05:25 से दोपहर 04:29 मिनट तक रहेगा, जबकि सुबह 10:53 मिनट से देर रात तक सिद्ध योग रहने वाला है. वहीं, सिद्ध योग से पहले शिव योग प्रभावी रहेगा. ये भी पढ़ें- Numerology: बैंक अकाउंट नंबर में इन 3 अंक का होना शुभ, चुंबक की तरह खिंचा चला आता है पैसा!
मेष राशि (Aries)-
3 / 6धन कमाने की राह में आ रही बार-बार समस्याएं दूर होंगी. साथ ही खुद का मकान खरीदने का सपना सच होगा. वहीं, जो लोग किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें कुछ राहत मिलने के योग हैं.
कर्क राशि (Cancer)-
4 / 6जो लोग शादी के बंधन में बंध चुके हैं, उनके रिश्ते में गलतफहमी उत्पन्न नहीं होगी. साथ ही घर वालों के साथ काफी वक्त बाद खुशनुमा समय बिताने का अवसर मिलेगा. इसके अलावा रुका धन भी बिना किसी मुश्किल के मिल जाएगा.
तुला राशि (Libra)-
5 / 6जो लोग आंखों की किसी समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें कुछ राहत मिलेगी. साथ ही ऑफिस का काम समय पर पूरा होगा. धन की कमी का एहसास भी इस दौरान आपको नहीं होगा, बल्कि कोई कीमती वस्तु खरीदने का मौका मिलेगा. ये भी पढ़ें- Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त से तनाव में रहेंगी वृषभ समेत ये 5 राशियां, सूर्य ग्रहण के दिन होगा चंद्र गोचर
कुंभ राशि (Aquarius)-
6 / 6व्यापार में लगातार मुनाफा बढ़ने से व्यापारियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और मानसिक तनाव दूर रहेगा. इसके अलावा सेहत भी इस दौरान बड़े उम्र के लोगों की ठीक रहेगी, लेकिन खाने पर कुछ ज्यादा ध्यान देना होगा. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)