हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology Prediction: 24 जून से इन 3 मूलांक वालों की किस्मत मारेगी पलटी, धन हानि और सेहत बिगड़ने का डर

Numerology Prediction: जन्म तिथि यानी मूलांक व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बताता है. यहां तक कि अपने आने वाले कल के बारे में भी हर व्यक्ति को अपने मूलांक के जरिए पता चल सकता है. यदि आप भी जानना चाहते हैं कि 24 जून 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ बुधवार का मूलांक 1 से लेकर 9 वालों का राशिफल.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Numerology Prediction 24 June 2026: अंक ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से 24 जून 2026, बुधवार का दिन खास है. इस दिन का मूलांक 6 (2+4) है, जिसके स्वामी शुक्र हैं. वहीं, इस दिन का भाग्यांक 4 है, जिसके स्वामी राहु हैं. शुक्र और राहु को एक-दूसरे का मित्र माना जाता है, जिनका मिलन व्यक्ति के लिए मिलाजुला रहता है. चलिए अब जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के लिए 24 जून 2026, बुधवार का दिन आर्थिक स्थिति, प्रेम जीवन, करियर और हेल्थ आदि के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

24 जून: मूलांक 1 का भविष्यफल

सूर्य ग्रह को मूलांक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो शुक्र और राहु दोनों के शत्रु हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए किसी भी तरह से अच्छा नहीं रहेगा. जहां एक तरफ धन हानि होने के योग हैं, वहीं दूसरी तरफ शरीर में अकड़न की समस्या भी रह सकती है.

विज्ञापन

24 जून: मूलांक 2 का भविष्यफल

मूलांक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख) के स्वामी चंद्रमा हैं, जो राहु के शत्रु हैं. वहीं, शुक्र से इनका कोई रिश्ता नहीं है. ऐसे में दिनभर घबराहट रहेगी और जरूरी कामों को पूरा करने में दिक्कत होगी. इसके अलावा आप किसी गलत आदत का भी शिकार हो सकते हैं.

विज्ञापन

24 जून: मूलांक 3 का भविष्यफल

बृहस्पति ग्रह को मूलांक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो राहु के दोस्त और शुक्र के दुश्मन हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए भी अच्छा नहीं रहेगा. सही से नींद न आने के कारण आलस रहेगा और स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा. इसके अलावा झूठ बोलने के चक्कर में आप किसी बड़ी समस्या में फंस सकते हैं.

विज्ञापन

24 जून: मूलांक 4 का भविष्यफल

राहु मूलांक 4 (किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख) के स्वामी हैं, जो शुक्र के दोस्त हैं. उम्मीद है कि इस दिन आप खुश रहेंगे क्योंकि अचानक धन की प्राप्ति होगी. साथ ही कुछ खास लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

24 जून: मूलांक 5 का भविष्यफल

ग्रहों के राजकुमार बुध मूलांक 5 (किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख) के स्वामी हैं, जो शुक्र के दोस्त हैं. हालांकि, राहु से इनका कोई रिश्ता नहीं है. ऐसे में ये दिन आपके लिए बहुत ज्यादा बेकार नहीं रहेगा, बल्कि अधूरे कामों को करने की प्रेरणा मिलेगी. साथ ही गलत संगत में फंसने से आप बचे रहेंगे और घर वालों के साथ खुशनुमा वक्त बिताएंगे.

विज्ञापन

24 जून: मूलांक 6 का भविष्यफल

मूलांक 6 (किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख) के स्वामी सुख-सुविधाओं के दाता ग्रह शुक्र हैं, जो राहु के दोस्त हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए बुरा नहीं रहेगा, बल्कि आपकी सेहत में सुधार होगा और आप अच्छा धन कमाने में सफल होंगे.

विज्ञापन

24 जून: मूलांक 7 का भविष्यफल

केतु को मूलांक 7 (किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो राहु और शुक्र दोनों के दोस्त हैं. इस हिसाब से ये दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा. समय से पहले आप अपना काम कर लेंगे और खुद के साथ वक्त बिताएंगे. इसके अलावा करियर में तरक्की पाने का रास्ता भी आसान होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Finger Length: हाथ की किस उंगली का लंबा-छोटा होना शुभ? सामुद्रिक शास्त्र से खुलेंगे स्वभाव-भाग्य के रहस्य

24 जून: मूलांक 8 का भविष्यफल

शनि महाराज मूलांक 8 (किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख) के स्वामी हैं, जो शुक्र और राहु दोनों के दोस्त हैं. ऐसे में दिनभर आप फिट रहेंगे और वक्त पर अपना काम करेंगे. शाम से पहले आपको इस दिन लव लाइफ से जुड़ी कोई खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है.

24 जून: मूलांक 9 का भविष्यफल

ग्रहों के सेनापति मंगल को मूलांक 9 (किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जिनका शुक्र और राहु से कोई रिश्ता नहीं है. इस हिसाब से ये दिन आपके लिए बहुत बढ़िया नहीं रहेगा. झूठ बोलने के कारण आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं. इसके अलावा कोई वस्तु चोरी होने की भी संभावना है.

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: इन नक्षत्रों में लगा रोग आसानी से नहीं छोड़ता पीछा, पंडित सुरेश पांडेय से जानें समय और उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola