Kaalchakra: इन नक्षत्रों में लगा रोग आसानी से नहीं छोड़ता पीछा, पंडित सुरेश पांडेय से जानें समय और उपाय

Kaalchakra Today: कुल 27 नक्षत्र होते हैं, जिनमें हुए रोगों से उनकी अवधि के बारे में पता चल सकता है. साथ ही कुछ विशेष उपायों को करके रोगों से जल्दी मुक्ति भी पाई जा सकती है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं नक्षत्र और बीमारियों के बीच के कनेक्शन के बारे में.

Kaalchakra Today 23 June 2026

Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 23 June 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नक्षत्रों का खास महत्व है, जिनकी मदद से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, क्षमताओं और उसके साथ भविष्य में घटने वाली घटनाओं का आकलन किया जा सकता है. शास्त्रों में कुल 27 नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है, जिनका समय-समय पर निर्माण होता है. मान्यता है कि नक्षत्र के जरिए व्यक्ति को अपनी बीमारियों के समय का भी पता चल सकता है. दरअसल, हर नक्षत्र में हुए रोग की एक अवधि होती है, जिसे आसानी से जाना जा सकता है. हालांकि, नक्षत्र के अनुसार कुछ उपायों को करके गंभीर से गंभीर रोग से मुक्ति भी पाई जा सकती है.

विज्ञापन

आज 23 जून 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि किस नक्षत्र में हुआ रोग लगभग कितने समय तक रहता है. साथ ही नक्षत्र के अनुसार रोगों से मुक्ति पाने के उपायों के बारे में आपको पता चलेगा.

विज्ञापन

अश्विनी नक्षत्र

  • अश्विनी नक्षत्र में रोग होता है तो वो एक दिन, 9 दिन या 25 दिन तक कष्ट देता है.
  • उपाय- नियमित रूप से 10 माला ‘ऊँ गं गणपतये नम:’ मंत्र का जाप करें. साथ ही दीन-दुखियों की सेवा करें.

भरणी नक्षत्र

  • इस नक्षत्र में रोग शुरू होता है तो वो 11, 21 या 30 दिन तक परेशान करता है. बता दें कि भरणी नक्षत्र में हुए रोग के दौरान यदि व्यक्ति पर किसी भी ग्रह की कष्टकारी दशा या अंतर्दशा चल रही होती है तो रोग मृत्यु तुल्य भी हो सकता है.
  • उपाय- जरूरतमंद लोगों की सेवा करें. साथ ही मां पार्वती, शिव जी या गणेश जी की नियमित रूप से पूजा करें. इसके अलावा दक्षिण दिशा में यम देव के निमित दीपदान करने से भी लाभ होता है.

ये भी पढ़ें- Finger Length: हाथ की किस उंगली का लंबा-छोटा होना शुभ? सामुद्रिक शास्त्र से खुलेंगे स्वभाव-भाग्य के रहस्य

कृत्तिका नक्षत्र

  • कृत्तिका नक्षत्र में रोग शुरू होगा तो वो 9, 10 या 21 दिनों तक कष्ट देगा.
  • उपाय- घर में हवन करें. साथ ही हनुमान जी की पूजा करें और नियमित रूप से गायत्री मंत्र का जाप करें.

यदि आप अन्य नक्षत्रों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो जरूर देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ