Hand Finger Length: प्रत्येक व्यक्ति के हाथ की लंबाई, चौड़ाई और बनावट अलग होती है, जिससे उनके बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है. यहां तक कि व्यक्ति के स्वभाव, लव लाइफ, सेहत, करियर, इनकम और आर्थिक स्थिति आदि से जुड़े राज भी जाने जा सकते हैं. दरअसल, सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर की बनावट से ही उसके जीवन से जुड़े रहस्य खोले जाते हैं. इसमें व्यक्ति के हाथ की उंगली की लंबाई का भी खास महत्व है. चलिए सामुद्रिक शास्त्र की मदद से जानें हाथ की किस उंगली का लंबा व छोटा होना शुभ होता है.
मध्यमा उंगली का छोटा होना
मध्यमा उंगली का अन्य उंगलियों के मुकाबले सबसे ज्यादा छोटा होना शुभ नहीं होता है. सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि ऐसे लोग केवल अपने बारे में सोचते हैं. खुद के फायदे के लिए ये किसी भी व्यक्ति का नुकसान करवा सकते हैं. इसी वजह से इनके दोस्त भी ज्यादा नहीं बनते हैं और न ही ये अपनी लव लाइफ से संतुष्ट रहते हैं. बता दें कि ऐसे लोगों को जीवन में धोखा भी बहुत बार मिलता है.
अनामिका उंगली का लंबा होना
सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों के हाथ की अनामिका उंगली सबसे ज्यादा लंबी होती है, उनका स्वभाव मिलनसार होता है. ऐसे लोग केवल अपने हित के बारे में नहीं सोचते हैं, बल्कि लोगों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं. इसके अलावा इनके जीवन में सफल होने की संभावना भी बहुत अधिक रहती है.
मध्यमा ऊंगली का लंबा होना
हाथ की मध्यमा ऊंगली का अन्य उंगलियों के मुकाबले लंबा होना शुभ नहीं होता है. सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो ऐसे लोगों को जीवन में विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है. कोई भी चीज इन्हें जीवन में आसानी से नहीं मिलती है. यहां तक कि प्यार भी इनके जीवन में बहुत देर से दस्तक देता है.
तर्जनी और मध्यमा उंगली का बराबर होना
तर्जनी और मध्यमा उंगली का बराबर होना शुभ होता है. सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो ऐसे लोग मेहनती होते हैं, जो अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं. साथ ही इनका नाम समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों में आता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.