हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology Prediction: 8 जुलाई से इन तारीखों पर जन्मे लोगों को मिलेगा मेहनत का फल, पढ़ें 1 से 9 तक सभी मूलांक का भविष्यफल

Numerology Prediction: अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 से लेकर 9 तक सभी के लिए दिन कैसा रहेगा, इसके बारे में यहां जान सकते हैं. आप यहां सभी मूलांक के दैनिक अंक भविष्यफल के बारे में पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- AI

Numerology Prediction 8 July 2026: 8 जुलाई 2026 दिन बुधवार से 6 मूलांक के लोगों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा. इनके लिए समय अच्छा रहने वाला है. अंक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों के प्रभाव से इनके काम सफल होंगे और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. 8 जुलाई के दिन का मूलांक 8 है. मूलांक 8 के स्वामी शनि ग्रह हैं. इसके साथ ही 8 जुलाई 2026 के दिन के भाग्यांक की बात करें, तो 0+8+0+7+2+0+2+6=25 यानी 2+5=7 यानी 7 रहेगा. अंक शास्त्र के अनुसार, भाग्यांक 7 के स्वामी केतु ग्रह हैं. 8 जुलाई का दिन शनि और केतु ग्रह के प्रभाव से सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा. आप इसके बारे में जान सकते हैं. यहां पढ़ें मूलांक 1 से लेकर 9 तक सभी का 8 जुलाई का अंक भविष्यफल.

मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)

मूलांक 1 वालों के स्वामी ग्रह सूर्य हैं. सूर्य का शनि और केतु के साथ शत्रु का संबंध है. ऐसे में आपके लिए दिन मुश्किल भरा रहेगा. इनके मन में भ्रम की स्थिति बनेगी. आपको अहंकार और जल्दबाजी के कारण नुकसान हो सकता है. आपको संभलकर रहने की जरूरत है.

मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. चंद्रमा का केतु के साथ शत्रु और शनि के साथ तटस्थ संबंध है. इन लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा. आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकता है. आपके अधूरे काम पूरे होंगे. व्यर्थ में चिंता करने से बचें.

विज्ञापन

मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)

मूलांक 3 वालों के स्वामी ग्रह गुरु हैं. देवगुरु बृहस्पति का केतु के साथ मित्र और शनि के साथ तटस्थ संबंध है. इन लोगों के लिए समय मिलाजुला रहने वाला है. मूलांक 3 के लोग शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. आपको अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. खर्च कम करने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें – Premanand Maharaj: खाना खाने से पहले जरूर करें ये एक काम, प्रेमानंद महाराज ने बताया सुख-समृद्धि का उपाय

विज्ञापन

मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)

मूलांक 4 वालों के स्वामी ग्रह राहु हैं. राहु ग्रह का केतु के साथ मित्र और शनि के साथ भी मित्र का संबंध होता है. इन्हें राहु के प्रभाव से लाभ हो सकता है. भ्रम दूर होगा और मानसिक शांति प्राप्त होगी. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. सावधान रहने की जरूरत है.

मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)

मूलांक 5 के स्वामी ग्रह बुध हैं. इन लोगों पर बुध ग्रह का प्रभाव देखने को मिलेगा. बुध का केतु और शनि के साथ मित्रता का संबंध है. इन लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. मूलांक 5 वालों को नौकरी और व्यापार में लाभ होगा. इन्हें जल्दबाजी करने से बचना होगा.

विज्ञापन

मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)

मूलांक 6 वालों के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. शुक्र ग्रह का शनि और केतु के साथ मित्रता का संबंध माना जाता है. इन लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा. इन लोगों के रिश्ते बेहतर रहेंगे. पारिवारिक सुख मिलेगा. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी लेकिन आपका खर्च बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें – Numerology: धोनी का जर्सी नंबर 7 है बेहद खास, इसी मूलांक के हैं MS Dhoni, इन लोगों पर किस्मत होती है मेहरबान

विज्ञापन

मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 के स्वामी ग्रह केतु हैं. इन लोगों का शनि के साथ तटस्थ संबंध है. इन लोगों को लाभ मिल सकता है. मूलांक 7 वालों को काम में सफलता मिलेगी. आर्थिक तौर पर इनके लिए समय अच्छा रहेगा.

मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)

मूलांक 8 के लोगों के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं. शनि का केतु के साथ मित्र का संबंध है. शनि के मूलांक 8 के लिए समय अच्छा रहेगा. शनि के प्रभाव से इन लोगों को मेहनत का फल मिलेगा. कारोबार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. पूरी ईमानदारी से काम करें.

विज्ञापन

मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)

मूलांक 9 के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं. मंगल ग्रह का केतु के साथ शत्रु और शनि के साथ तटस्थ संबंध है. इन्हें लाभ मिलने की संभावना है. हालांकि, गुस्से पर काबू रखना होगा. क्रोध के कारण काम बिगड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Shani Rashifal 2026: मकर, कुंभ राशि के लिए शानदार रहने वाला है बचा हुआ साल, शनिदेव से मिलेगा लाभ

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola