Shani Rashifal 2026: मकर, कुंभ राशि के लिए शानदार रहने वाला है बचा हुआ साल, शनिदेव से मिलेगा लाभ

Shani Rashifal 2026: शनि ग्रह के प्रभाव से मकर और कुंभ राशि के लोगों के लिए बचा हुआ साल यादगार रहने वाला है. शनिदेव मकर और कुंभ राशि के जातकों को लाभ देंगे. चलिए इन राशियों के भविष्यफल के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Shani dev.jpg

Photo Credit- AI

Shani Rashifal 2026: शनि को कर्मफलदाता और न्यायधीश ग्रह माना जाता है. शनि के प्रभाव से व्यक्ति को कर्मों का फल मिलता है. शनि ग्रह बुरे कर्म वाले को बुरे फल देते हैं. इसी प्रकार अच्छे कर्म करने वालों के साथ अच्छा होता है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि ग्रह की राशियां मकर और कुंभ हैं. मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं. इन लोगों पर शनि का प्रभाव देखने को मिलेगा. साल का बचा हुआ समय मकर और कुंभ राशि के लिए अच्छा रहने वाला है. इन लोगों को आने वाले समय में खुशियां मिल सकती हैं. आइये साल के अंत तक मकर और कुंभ राशि के लिए जीवन कैसा रहेगा, इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मकर राशि का भविष्यफल

साल 2026 के बचे हुए महीने, यानी दिसंबर तक का समय मकर राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा. व्यापारिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहेगा. आपको काम में सफलता मिलेगी. शनि के प्रभाव से आपके जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा. आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहेगा. आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा. नौकरी से संबंधित परेशानियों दूर होंगी. आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. करियर में तरक्की के योग बनेंगे. मानसिक शांति मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा. आपको शनिदेव की उपासना करनी चाहिए और शनि मंदिर में दर्शन करने चाहिए.

विज्ञापन

कुंभ राशि का भविष्यफल

कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का तीसरा चरण चल रहा है. आपको अपनी गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा. कुंभ राशि के स्वामी शनि ग्रह हैं. कुंभ राशि को शनि से सामान्य फल मिलेंगे. साल के अंत तक समय आपके लिए लाभकारी रहेगा. शनि के प्रभाव से आपको धनलाभ हो सकता है. करियर में तरक्की के लिए समय अच्छा रहेगा. आपको भाग्य का साथ मिलेगा और रोजगार में आपको अधिक कमाई होगी. शनिदेव की कृपा से मेहनत का फल मिलेगा. आप शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ