Numerology: धोनी का जर्सी नंबर 7 है बेहद खास, इसी मूलांक के हैं MS Dhoni, इन लोगों पर किस्मत होती है मेहरबान

Mulank 7 Numerology: महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था. धोनी की जन्म तारीख के अनुसार उनका मूलांक 7 है. धोनी का जर्सी नंबर भी 7 है. धोनी का जर्सी नंबर उनकी जन्म तारीख और जन्म के महीने से मिलता है. आज धोनी के मूलांक के जरिए उनके बारे में जानते हैं.

Numerology

Photo Credit- AI

MS Dhoni Birthday Numerology: आज 7 जुलाई 2026 को धोनी का जन्मदिन हैं. धोनी का मूलांक 7 है. धोनी का जर्सी नंबर भी उन्हीं के मूलांक के मुताबिक 7 है. अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है. मूलांक 7 वालों के स्वामी ग्रह केतु होते हैं. केतु ग्रह को आध्यात्मिकता, वैराग्य और ज्ञान का कारक माना जाता है. मूलांक 7 के लोगों में कई खासियतें होती हैं. आइये इन मूलांक के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

आत्मनिर्भर और बुद्धिमान

केतु ग्रह के प्रभाव से मूलांक 7 वाले लोग बुद्धिमान होते हैं. इसके साथ ही यह लोग आत्मनिर्भर होते हैं. इन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पसंद नहीं होता है. यह अपनी बुद्धिमानी से हर समस्या का समाधान खोज लेते हैं. धोनी की शख्सियत भी ऐसी ही हैं. उन्होंने कई बार अपनी बुद्धिमानी से अनहोनी को होनी करके दिखाया है. यह किसी चीज को हासिल करने में अपना पूरा दम लगा देते हैं. यह लोग अपनी क्षमता से हर क्षेत्र में सफलता पाते हैं.

विज्ञापन

इसलिए ‘कैप्टन कूल’ हैं धोनी

धोनी को अक्सर कैप्टन कूल के नाम से जाना जाता है. मूलांक 7 वालों में नेतृत्व क्षमता के गुण होते हैं. इसी वजह से यह अच्छे लीडर होते हैं. धोनी में कप्तानी के बहुत ही अच्छे गुण देखने को मिलते हैं. इसके साथ ही मूलांक 7 के लोग शांत स्वभाव के होते हैं. अच्छी लीडरशीप के साथ शांत रहना धोनी के अंदर यह दोनों गुण हैं. इसी वजह से उन्हें कप्तान कूल के नाम से जानते हैं. यह लोग विपरित परिस्थितियों में भी आराम से धैर्य रखकर काम करते हैं.

विज्ञापन

खूब कमाते हैं दौलत-शोहतर

मूलांक 7 वाले लोग ज्ञानी और गरही सोच वाले होते हैं. यह लोग अपनी कार्यकुशलता और बुद्धिमानी के दम पर खूब धन-दौलत कमाते हैं. दौलत के साथ ही इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ