Ank Jyotish Prediction: 3 अगस्त का अंक योग इन 3 मूलांक वालों को दे सकता है करियर में उड़ान और आर्थिक सफलता

Ank Jyotish Prediction: 3 अगस्त को गुरु के प्रभाव से 3 मूलांक वालों के लिए करियर, धन, इनकम और नई पहचान के मजबूत अवसर बन सकते हैं. सीखने और आगे बढ़ने के भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

Ank-Jyotish-Prediction-3-aug
विज्ञापन

Ank Jyotish Prediction: 3 अगस्त 2026 का दिन अंक ज्योतिष के हिसाब से काफी खास माना जा रहा है. इस दिन सीखने, समझने और खुद को बेहतर तरीके से एक्सप्रेस करने की क्षमता मजबूत रह सकती है. अंक ज्योतिष के अनुसार, 3 अगस्त 2026 का मूलांक 3 बनता है. मूलांक 3 के स्वामी गुरु हैं. गुरु को ज्ञान, ग्रोथ, अच्छी सोच और बेहतर कम्युनिकेशन के कारक हैं. वहीं, पूरी तारीख 0+3+0+8+2+0+2+6 = 21, फिर 2+1 = 3 होती है यानी इस दिन का भाग्यांक भी 3 रहेगा. ऐसे में मूलांक और भाग्यांक, दोनों पर गुरु का प्रभाव रहने से यह दिन कई लोगों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ सकता है.

अंक ज्योतिष के अनुसार, 3 अगस्त को नई चीजें सीखने का अच्छा मौका मिल सकता है. आपकी बातों का असर लोगों पर साफ दिखाई देगा. मीटिंग, इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में अच्छा परफॉर्म करने के योग हैं. स्टूडेंट्स, टीचर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, मीडिया, कंसल्टिंग और एजुकेशन से जुड़े लोगों के लिए समय खास रह सकता है. करियर में नई अपॉर्च्युनिटी मिल सकती है. कोई पुराना प्रयास अब अच्छा रिजल्ट दे सकता है. इनकम बढ़ाने वाला नया आइडिया भी मिल सकता है. नए लोगों से उपयोगी कनेक्शन बनने के संकेत हैं. हालांकि, ओवर कॉन्फिडेंस से बचना बेहतर रहेगा. दूसरों की राय सुनेंगे और सीखने का नजरिया रखेंगे, तो सफलता मिलने की संभावना और मजबूत हो सकती है. आइए जानते हैं, 3 अगस्त को किन 3 मूलांक वालों के लिए धन, तरक्की और सफलता के सबसे मजबूत योग बन रहे हैं?

विज्ञापन

3 अगस्त के लिए मूलांक 3 का भविष्यफल

3 अगस्त का दिन मूलांक 3 वालों के लिए सबसे ज्यादा प्रभावशाली साबित हो सकता है. गुरु का असर आपके कॉन्फिडेंस और सोच दोनों को मजबूत करेगा. वर्क प्लेस पर आपकी बातों को गंभीरता से सुना जाएगा. किसी सीनियर से नई रेस्पॉन्सिबिलिटी मिल सकती है. करियर में आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिलेगा. जॉब बदलने की सोच रहे हैं, तो सकारात्मक खबर मिल सकती है. बिजनेस में नई प्लानिंग सफल हो सकती है. इनकम बढ़ाने वाला कोई नया रास्ता खुल सकता है. स्टूडेंट्स को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिलने के संकेत हैं. फैमिली में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. लव रिलेशनशिप में भरोसा बढ़ेगा. लाइफ पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर अच्छी बातचीत हो सकती है. जल्दबाजी से बचेंगे, तो दिन आपके लिए और बेहतर साबित होगा.

3 अगस्त के लिए मूलांक 5 का भविष्यफल

3 अगस्त का दिन मूलांक 5 के लोगों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है. लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होने की संभावना है. करियर में नए लोगों से अच्छी पहचान बनेगी. वर्क प्लेस पर आपकी कम्युनिकेशन स्किल आपको आगे बढ़ा सकती है. बिजनेस में किसी नई डील पर बातचीत सफल रह सकती है. ऑनलाइन काम या डिजिटल फील्ड से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है. इनकम में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत हैं. कोई छोटी यात्रा भविष्य में बड़ा लाभ दे सकती है. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. लव रिलेशनशिप में गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. स्टूडेंट्स को नई स्किल सीखने का अवसर मिलेगा. सही समय पर लिया गया फैसला आगे चलकर सफलता दिला सकता है.

विज्ञापन

3 अगस्त के लिए मूलांक 9 का भविष्यफल

3 अगस्त का दिन मूलांक 9 वालों के लिए मेहनत का शानदार फल लेकर आ सकता है. करियर में आपकी मेहनत लोगों की नजर में आएगी. वर्क प्लेस पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है. किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका अहम रह सकती है. बिजनेस में रुकी हुई पेमेंट मिलने के योग हैं. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है. निवेश से जुड़ा फैसला सोच-समझकर लेंगे, तो लाभ मिल सकता है. परिवार में किसी शुभ काम की तैयारी शुरू हो सकती है. लाइफ पार्टनर का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा. लव रिलेशनशिप में रिश्ता और मजबूत हो सकता है. स्टूडेंट्स को इंटरव्यू या रिजल्ट में अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं. अनुशासन बनाए रखेंगे, तो आने वाले दिनों में और बड़े मौके मिल सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ