Shoe Size Numerology: जूते का नंबर बताएगा पर्सनैलिटी, धन योग और सफलता के अनोखे राज, जानें अंक ज्योतिष का रहस्य

Shoe Size Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, जूते का नंबर व्यक्ति की पर्सनैलिटी, सोच, व्यवहार और धन योग से जुड़े कई संकेत देता है. भारत के इस प्राचीन शास्त्र में शू साइज को भाग्य और सफलता से भी जोड़कर देखा गया है. आइए जानते हैं, अलग-अलग शू साइज किन खास बातों का इशारा करते हैं?

Shoe-Size-Numerology

Shoe Size Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, जूते का नंबर केवल पैरों की फिटिंग तय नहीं करता है. भारत के इस प्राचीन शास्त्र में जूते को व्यक्ति के स्वभाव और सोच से भी जोड़ा गया है. मान्यता है कि न केवल पैरों आकार-प्रकार बल्कि उनके शू साइज भी व्यक्ति की कार्यशैली, निर्णय लेने की क्षमता और जीवन के नजरिए के बारे में कई संकेत देता है. यही कारण है क आजकल ‘शू साइज न्यूमरोलॉजी’ को लेकर लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी पोस्ट अपलोड हो रहते हैं.

विज्ञापन

यदि बात करें ज्योतिष शास्त्र की तो, इस शास्त्र में पैरों का संबंध शनिदेव से माना गया है. इसलिए जूतों को केवल जरूरत की चीज नहीं, बल्कि भाग्य और कर्म से जुड़ा प्रतीक भी है. वहीं, अंक ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार, जूतों का आकार व्यक्ति के व्यवहार, आत्मविश्वास, धन योग और सफलता के तरीके से जुड़े संकेत देता है. आइए जानते हैं, अलग-अलग शू साइज से जुड़ी खास बातें क्या हैं और किस प्रकार जूते का नंबर पर्सनैलिटी, धन योग और सफलता के अनोखे राज बताता है?

विज्ञापन

शू साइज न्यूमरोलॉजी

शू साइज 5 से 6

इस साइज के लोग नरम दिलवाले, शांत और संवेदनशील माने जाते हैं. दूसरों की मदद करना इन्हें अच्छा लगता है. क्रिएटिव कामों में इनकी रुचि रहती है. कला, डिजाइन और लेखन जैसे क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं. मेहनत के बाद सफलता मिलती है. आर्थिक स्थिति भी धीरे-धीरे मजबूत होती जाती है.

विज्ञापन

शू साइज 7 से 8

इस शू साइज वाले लोग संतुलित सोच रखते हैं. हर फैसला समझदारी से लेने की कोशिश करते हैं. मुश्किल हालात में भी धैर्य बनाए रखते हैं. वर्क प्लेस पर इनकी सलाह को महत्व मिलता है. धन लाभ धीरे-धीरे बढ़ता है. करियर में स्थिर ग्रोथ देखने को मिलती है.

शू साइज 9 से 10

इस साइज के लोग कॉन्फिडेंट और लीडरशिप क्वालिटी वाले माने जाते हैं. इन लोगों को चुनौती से पीछे हटना इन्हें पसंद नहीं होता हैं. बिजनेस और मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. अपने फैसलों पर भरोसा रखते हैं. मेहनत के दम पर पहचान और अच्छी आर्थिक स्थिति बनाने की क्षमता रखते हैं.

विज्ञापन

शू साइज 11 या अधिक

इस वर्ग के लोग बड़े लक्ष्य लेकर चलते हैं. नई चीजें सीखना और अलग सोच रखना इनकी खासियत होती है. हालांकि, कई बार जिद्दी भी नजर आते हैं, लेकिन यही स्वभाव इन्हें आगे बढ़ाता है. अचानक धन लाभ या विदेश से जुड़े अवसर मिलने की मान्यता भी बताई गई है.

विज्ञापन

जानें ये जरूरी ज्योतिषीय नियम

अंक ज्योतिष और वास्तु मान्यताओं में फटे या ज्यादा घिसे जूते पहनना शुभ नहीं है. इससे राहु-केतु के अशुभ प्रभाव बढ़ते हैं.
घर के मुख्य दरवाजे पर जूते-चप्पल बिखरे रखना भी उचित नहीं है. यह धन के प्रवाह को रोकता है.
शनिवार के दिन जरूरतमंद लोगों को काले जूते दान करना शनिदेव की कृपा पाने का एक शुभ उपाय है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ