Storm Dream Meaning: सपने में तूफान और बिजली गिरते देखना शुभ है या अशुभ? जानें स्वप्न शास्त्र का राज

Storm Dream Meaning: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में तूफान, बिजली गिरना या बिजली चमकना जीवन के अलग-अलग संकेत देता है. इन सपनों के शुभ और अशुभ दोनों तरह के अर्थ बताए गए हैं. आइए जानते हैं, इसका सही मतलब क्या है?

Storm-Dream-Meaning

Storm Dream Meaning: हम सभी लोगों को सपने कई बार ऐसे-ऐसे दृश्य दिखाते हैं, जो जागने के बाद भी लंबे समय तक याद रहते हैं. तेज तूफान, काली घटाएं या आसमान से गिरती बिजली ऐसा ही एक सपना है. इसे देखकर मन में डर और जिज्ञासा दोनों पैदा हो जाते हैं. स्वप्न शास्त्र में ऐसे सपनों को केवल डर से नहीं जोड़ा गया, बल्कि इन्हें जीवन की परिस्थितियों और आने वाले बदलावों का संकेत भी माना गया है. सपने का अर्थ इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपने केवल तूफान देखा, बिजली गिरते देखी या सिर्फ बिजली चमकती दिखाई दी. हर स्थिति का संकेत अलग माना जाता है. कई बार ऐसे सपने हमारी मानसिक स्थिति का भी इशारा करते हैं. अगर हाल के दिनों में तनाव, उलझन या किसी बड़े फैसले का दबाव रहा हो, तो उसका असर भी सपनों में दिखाई दे सकता है. आइए जानते हैं, सपने में तूफान और बिजली गिरते देखना शुभ है या अशुभ?

विज्ञापन

तूफान का संकेत

सपने में तेज आंधी या तूफान दिखना मानसिक दबाव और भीतर चल रहे संघर्ष का संकेत माना जाता है. यह इस बात की ओर भी इशारा कर सकता है कि किसी जरूरी काम में अचानक रुकावट आ सकती है. कई बार यह सपना जीवन में आने वाले बड़े बदलाव की सूचना भी देता है, जिसके लिए अभी तैयारी पूरी नहीं है.

विज्ञापन

बिजली गिरना

अगर सपने में आसमान से बिजली गिरती दिखाई दे, तो इसे सामान्य तौर पर शुभ नहीं माना जाता. यह धन हानि, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी या किसी अप्रत्याशित चुनौती का संकेत हो सकता है. केवल तेज बिजली की आवाज सुनना भी पारिवारिक तनाव या आर्थिक दबाव की ओर इशारा माना जाता है. यदि सपने में बिजली का झटका महसूस हो, तो अपने आसपास के लोगों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है.

विज्ञापन

बिजली चमकना

अगर सपने में केवल बिजली चमकती दिखाई दे और वह जमीन पर न गिरे, तो इसे अच्छा संकेत माना जाता है. यह करियर, बिजनेस या आर्थिक मामलों में अचानक मिलने वाले नए अवसर का प्रतीक हो सकता है. लंबे समय से रुका काम आगे बढ़ने के संकेत भी इससे जुड़े माने जाते हैं.

विज्ञापन

करें ये उपाय

अगर ऐसा सपना बार-बार आए, तो सुबह उठकर अपने इष्ट देव का स्मरण करें.
या भगवान शिव का की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें.
महामृत्युंजय मंत्र का 11 या 108 बार जाप करना शुभ माना जाता है.
ऐसे सपने को सुबह किसी अपने से साझा कर देने पर उसका नकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ