---विज्ञापन---

Numerology Prediction: 3 मूलांक वालों के लिए 2 सितंबर बन सकता है पैसा और तरक्की पाने का खास दिन, आएगा बड़ा बदलाव

Numerology Prediction: 2 सितंबर का अंक योग 3 मूलांक वालों के लिए धन और तरक्की के नए मौके ला सकता है. करियर, रिश्तों और कामकाज में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

---विज्ञापन---

Numerology Prediction: 2 सितंबर, 2026 का दिन अंक ज्योतिष की गणना के हिसाब से काफी हटके साबित हो सकता है. इस तारीख का मूलांक 0+2 यानी 2 बनता है. वहीं, पूरी डेट 02-09-2026 का योग भी 0+2+0+9+2+0+2+6 = 21, फिर 2+1 = 3 आता है. इस प्रकार इस दिन मूलांक 2 और भाग्यांक 3 रहेगा. आपको बता दें कि अंक ज्योतिष में 2 का संबंध चंद्रमा से है, जो मन, भावनाओं, रिश्तों और इंट्यूशन के कारक और स्वामी ग्रह हैं. वहीं, अंक 3 का संबंध गुरु से है, जो ज्ञान, विकास, कम्युनिकेशन और शुभता के दाता ग्रह हैं. खास बात यह है कि 2 सितंबर का दिन बुधवार है, जिसके स्वामी बुध हैं. ऐसे में इस दिन चंद्रमा की कोमलता, गुरु की समझदारी और बुध की स्मार्टनेस का अनोखा कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है.

अंक ज्योतिष की इस गणना के मुताबिक, इस दिन लोगों के अंदर सीखने-समझने की क्षमता काफी बढ़ सकती है. नई बातें जल्दी पकड़ में आएंगी और लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा. टीम के साथ तालमेल बेहतर रहेगा और आपकी बातों को लोग गंभीरता से लेंगे. स्टूडेंट्स, टीचर्स, कंसल्टेंट्स, मीडिया और कंटेंट क्रिएशन से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छे मौके लेकर आ सकता है. करियर में कोई नया कनेक्शन बन सकता है या कोई पुरानी अटकी हुई बात आगे बढ़ सकती है. पर्सनल लाइफ में पार्टनर के साथ बौद्धिक तालमेल बढ़ेगा और रिश्तों में मिठास रहेगी. बस ओवरथिंकिंग और छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेने से बचना होगा. जितना आप खुले दिमाग से दूसरों की राय सुनेंगे और सही प्लानिंग के साथ आगे बढ़ेंगे, उतने ही शानदार रिजल्ट मिलेंगे. आइए जानते हैं, किन 3 मूलांक वालों के लिए 2 सितंबर को धन, करियर और तरक्की के खास योग बन रहे हैं?

---विज्ञापन---

2 सितंबर के लिए मूलांक 2 का भविष्यफल

मूलांक 2 वालों के लिए दिन भावनात्मक रूप से मजबूत रह सकता है. आपकी इंट्यूशन सही दिशा दिखा सकती है. वर्क प्लेस पर किसी जरूरी काम में आपकी राय मानी जा सकती है. बातचीत से अटका हुआ मामला आगे बढ़ सकता है. जॉब में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. क्रिएटिव काम करने वालों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है. पैसों के मामले में अचानक कोई राहत मिल सकती है. पुराना पेमेंट या रुका पैसा मिलने की उम्मीद बन सकती है. लव रिलेशन में पार्टनर के साथ समझ बेहतर होगी. फैमिली में किसी करीबी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं. बस मूड के हिसाब से फैसले लेने से बचें. शांत दिमाग से लिया फैसला ज्यादा फायदेमंद रहेगा.

यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: इन 3 मूलांक वालों से रहें सावधान, दोस्त बनकर पीठ पीछे करते हैं बड़ा वार

---विज्ञापन---

2 सितंबर के लिए मूलांक 3 का भविष्यफल

मूलांक 3 वालों के लिए यह दिन ग्रोथ का संकेत दे सकता है. भाग्यांक 3 का प्रभाव आपकी सीखने की क्षमता बढ़ा सकता है. करियर में कोई नया आइडिया चर्चा में आ सकता है. सीनियर्स आपके काम को नोटिस कर सकते हैं. जॉब बदलने का विचार है, तो नई जानकारी मिल सकती है. बिजनेस वालों को किसी नए क्लाइंट से फायदा हो सकता है. कमाई बढ़ाने के लिए नया रास्ता सूझ सकता है. स्टूडेंट्स का फोकस बेहतर रह सकता है. किसी एक्सपर्ट की सलाह आगे काम आ सकती है. लव रिलेशन में बातचीत से पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है. लाइफ पार्टनर का सपोर्ट आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाएगा. बस हर मौके को तुरंत पकड़ने की जल्दबाजी न करें.

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: 53 साल से यहां सुरक्षित है नीम करोली बाबा का अस्थि कलश, फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बाद सामने आई अनसुनी कहानी

---विज्ञापन---

2 सितंबर के लिए मूलांक 5 का भविष्यफल

मूलांक 5 वालों के लिए बुध का दिन खास अवसर ला सकता है. आपकी कम्युनिकेशन स्किल लोगों पर असर डाल सकती है. वर्क प्लेस पर नेटवर्किंग से फायदा मिलने के योग हैं. किसी मीटिंग या बातचीत से नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. मीडिया, मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को बढ़त मिल सकती है. बिजनेस में नई डील की बातचीत आगे बढ़ सकती है. ऑनलाइन काम करने वालों को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है. पैसों को लेकर कोई स्मार्ट फैसला भविष्य में फायदा दे सकता है. हालांकि, जल्दबाजी में ऑनलाइन खरीदारी से बचें. लव रिलेशन में आपकी बातों से माहौल हल्का और बेहतर रहेगा. सिंगल लोगों की किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है. फैमिली में आपकी सलाह किसी के काम आ सकती है. दिन का सबसे बड़ा फायदा आपकी स्मार्ट प्लानिंग से मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: ‘किच-किच की यूनिवर्सिटी’ हैं ये 3 राशियां, बिना वजह ढूंढ लेती हैं बहस का मुद्दा

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Sep 01, 2026 04:33 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20+ वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है। वे स्वयं वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और एक सक्रिय ज्योतिष हैं। वे साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola