---विज्ञापन---

Zodiac Personality Traits: ‘किच-किच की यूनिवर्सिटी’ हैं ये 3 राशियां, बिना वजह ढूंढ लेती हैं बहस का मुद्दा

Zodiac Personality Traits: कुछ लोग छोटी-सी बात को भी बहस बना देते हैं और अपनी बात मनवाक.र ही मानते हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं में 3 राशियों को बहस करने का शौक ज्यादा माना जाता है. आइए जानते हैं, वे राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Zodiac Personality Traits: आपके फ्रेंड सर्कल में भी कोई ऐसा जरूर होगा, जो छोटी-सी बात को बहस बना देता है. बात खत्म होने की बजाय लंबी खिंचती चली जाती है. कुछ लोग शांति पसंद करते हैं, तो कुछ को हर बात पर तर्क करना अच्छा लगता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कुछ राशियों में बहस करने की प्रवृत्ति ज्यादा मानी जाती है. इनके लिए छोटी बात भी डिबेट का टॉपिक बन सकती है. इसलिए इन्हें ‘किच-किच की यूनिवर्सिटी’ भी कह दिया जाता है. आइए जानते हैं, वे 3 राशियां कौन-सी हैं, जो बिना वजह भी बहस का मुद्दा ढूंढ लेती हैं?

मिथुन राशि: बातों के जादूगर

मिथुन राशि वालों का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है. बुध कम्युनिकेशन और तर्क से जुड़े ग्रह हैं. इसलिए इन्हें बात करना पसंद होता है. कई बार बोरियत में भी ये बहस का मुद्दा निकाल लेते हैं. अपनी बात रखने में इनका कॉन्फिडेंस जबरदस्त होता है. सामने वाला कितना भी समझाए, ये अपनी बात का दूसरा एंगल निकाल लेंगे. इनके लिए बहस लड़ाई नहीं, बातचीत का हिस्सा हो सकती है. रिलेशनशिप में पार्टनर से छोटी बात पर लंबी चर्चा शुरू हो सकती है. सामने वाला चुप हो जाए, तो ये अपनी जीत मान सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kitchen Vastu Tips: रात में किचन को अंधेरे में छोड़ना पड़ सकता है भारी, जानें सही वास्तु नियम

कन्या राशि: हर चीज में दिखे कमी

कन्या राशि वालों पर भी बुध का प्रभाव माना जाता है. ये चीजों को बारीकी से देखते हैं. काम में थोड़ी भी कमी दिखी, तो तुरंत ध्यान चला जाता है. फिर शुरू होता है सलाह और सुधार का सिलसिला. इन्हें लगता है कि वे सामने वाले की मदद कर रहे हैं. लेकिन दूसरा व्यक्ति इसे किच-किच समझ सकता है. घर, ऑफिस या रिलेशनशिप में इनका परफेक्शन वाला रवैया बहस करा सकता है. इनके पास अपनी बात के पीछे लॉजिक जरूर होता है. इसलिए इन्हें समझाना आसान नहीं होता.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: इन 3 मूलांक वालों से रहें सावधान, दोस्त बनकर पीठ पीछे करते हैं बड़ा वार

वृश्चिक राशि: दिल पर ले लेते हैं बात

वृश्चिक राशि वालों को मजबूत इच्छाशक्ति वाला माना जाता है. मंगल का प्रभाव इनके स्वभाव में जोश बढ़ा सकता है. ये हर किसी पर जल्दी भरोसा नहीं करते. किसी की बात पसंद न आए, तो उसे आसानी से भूलते भी नहीं. खासकर सेल्फ-रिस्पेक्ट की बात हो, तो रिएक्शन तेज हो सकता है. छोटी गलतफहमी भी बड़ा मुद्दा बन सकती है. ये अपनी बात पर टिके रहना पसंद करते हैं. लव रिलेशन में शक या गलतफहमी बहस की वजह बन सकती है. इनके साथ बहस करते समय शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करना बेहतर रहता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: 53 साल से यहां सुरक्षित है नीम करोली बाबा का अस्थि कलश, फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बाद सामने आई अनसुनी कहानी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 01, 2026 04:01 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20+ वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है। वे स्वयं वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और एक सक्रिय ज्योतिष हैं। वे साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola